Select Date:

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी को पीटने का आरोप कान का पर्दा फटा, मोबाइल भी तोड़ा

Updated on 23-12-2023 01:14 PM

इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर उनकी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगा है। बिंद्रा के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज की गई है। इसके मुताबिक, विवेक ने कमरा बंद करके पत्नी को बेरहमी से पीटा। इससे उनका कान का पर्दा फट गया। बिंद्रा ने गाली-गलौज भी की और पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया। बिंद्रा के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज की गई है।

FIR के मुताबिक, 6 दिसंबर को विवेक बिंद्रा की यानिका से शादी हुई थी। मारपीट की घटना 8 दिसंबर की है। इसके बाद यानिका को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने विवेक के खिलाफ 14 दिसंबर को सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज करवाया।

हालांकि, मामला शुक्रवार शाम को सामने आया। विवेक बिंद्रा का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह सोसायटी के गेट पर पत्नी के साथ नोकझोंक करते दिखाई दे रहे हैं। विवेक बिंद्रा बड़ा बिजनेस के CEO हैं। यूट्यूब पर विवेक के 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

मां से बहस करने से रोका तो पत्नी को पीटा
गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा ने FIR दर्ज कराई है। वैभव, विवेक बिंद्रा के साले हैं। इसमें उन्होंने बताया, ''मेरी बहन यानिका की शादी 6 दिसंबर को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी। विवेक इस समय सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहते हैं। 8 ‌‌दिसंबर की सुबह 3 बजे विवेक अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे। यानिका ने बीच बचाव की कोशिश की तो विवेक पत्नी पर भड़क गए।"

FIR के मुताबिक, "इसके बाद विवेक ने कमरा बंद करके यानिका के साथ गाली-गलौज, मारपीट की। मोबाइल तोड़ दिया। बाल नोंचे। बहन के पूरे शरीर पर घाव हैं। कान से सुनाई भी नहीं दे रहा है। सिर में घाव की वजह से बहन को चक्कर भी आ रहे हैं। इलाज के लिए उन्हें कड़कडूमा दिल्ली स्थित कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती करवाया है।"

भाई बोला-बहन शारीरिक और मानसिक रूप से टूट गई
भाई वैभव ने बताया कि शादी के बाद हुई घटना से यानिका ने बहन को फोन करके इसकी सूचना दी। फिर मैं अपनी बहन के साथ यानिका के घर पहुंचा। उसको अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिनों तक बहन का अस्पताल में इलाज चला। मारपीट के बाद से बहन शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई है। वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही है। ADCP मनीष मिश्रा ने बताया, मामले में मारपीट की धाराएं दर्ज की गई है। जांच अधिकारी ने विवेक बिंद्रा को नोटिस जारी किया है। आगे जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.