रेकॉर्ड संख्या में पहुंचे विजिटर्स
इस रेस का लुत्फ उठाने के लिए तीन दिनों में एक लाख से अधिक विजिटर पहुंचे। इनमें 10 हजार से 15 हजार के बीच विदेशी विजिटर भी शामिल रहे। सर्वाधिक विजिटर मोटो जीपी की फाइनल रेस के दिन मौजूद रहे। करीब 50 हजार विजिटर ने मार्को बेजेची को रोमांचक मुकाबले में विनर बनते और सीएम योगी को उन्हें ट्रॉफी सौंपते हुए देखा। इवेंट के दूसरे दिन करीब 30 हजार विजिटर ने क्वॉलिफाइंग राउंड और रेस का नजारा देखा तो पहले दिन 15 हजार विजिटर पहुंचे थे।
21 सितंबर को भी प्रैक्टिस रेस देखने के लिए भी हजारों विजिटर मौजूद थे। खास बात यह है कि नोएडा में उस समय मोटी जीपी के साथ इंटरनैशनल ट्रेड फेयर भी चल रहा था। बावजूद इसके प्रशासनिक प्रबंधन के चलते आयोजन में कहीं कोई समस्या नहीं आई।
