मशहूर कॉमेडियन रम्पत सिंह भदौरिया के निधन से पसरा मातम, 4 दिन पहले टहलते समय हुए थे बेहोश, ब्रेन स्ट्रोक से हुई मौत
Updated on
07-05-2024 04:55 PM
नौटंकी में अपनी एक्टिंग और डबल मीनिंग कॉमेडी से फेमस हुए कलाकार रम्पत सिंह भदौरिया का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 64 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 28 अप्रैल को एक प्रोग्राम से लौटने के बाद वो घर में चहलकदमी कर रहे थे कि अचानक गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। चार दिन तक इलाज कराने के बाद 7 मई को उन्होंने कानपुर के हैलेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।
जानकारी के मुताबिक, एक तरफ जहां समाज में लोककला खो रही है, वहीं बाबूपुरवा के रहने वाले Rampat Singh Bhadauria ने इसे अपने जीते जी जिंदा रखा। कहते हैं कि 12 साल की उम्र से ही वो नौटंकी में एक्टिंग कर रहे थे, जो आखिरी समय तक जारी था। भोजपुरी फिल्मों के साथ ही वो कई पॉप्युलर गानों में भी नजर आए थे।
परिवार में पसरा मातम
अपने नौटंकी ग्रुप के साथ रम्पत को देश के अलग-अलग हिस्से में पहचान मिली। रम्पत के दामाद दिलीप सिंह ने ANI से कहा, 'वो 28 अप्रैल को प्रोग्राम से वापस आए थे। चार दिन पहले, चहलकदमी करते-करते गिर पड़े। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब डायलिसिस के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी तीन बेटियां और तीन दामाद और बीवी हैं, जिनका बुरा हाल है।'
सोशल मीडिया पर फेमस थे रंपत
रम्पत के यूट्यूब चैनल को 1.64 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनके वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते थे और लाखों व्यूज मिलते थे।उनके चैनल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। लिखा है, 'दुनिया को अपनी नौटंकी से हंसाने वाले रम्पत अब हमारे बीच नहीं रहे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…