एमएस धोनी ने फैंस को किया सरप्राइज, 45वें बर्थडे पर टीम इंडिया का मैच देखने पहुंच गए
Updated on
08-07-2026 02:22 PM
नॉटिंघम: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 45वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। मंगलवार 7 जुलाई को धोनी का बर्थडे था। उन्होंने इंग्लैंड के नॉटिंघम स्थित ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान नजर आए। उन्हें मैच के दौरान हॉस्पिटैलिटी स्टैंड्स में बैठकर मुकाबले का आनंद लेते देखा गया। जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर धोनी की तस्वीर दिखाई, पूरे स्टेडियम में जोरदार तालियां और शोर गूंज उठा।
महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के स्टाफ के सदस्यों से भी मुलाकात की। इंग्लैंड की पारी के पावरप्ले के बाद थोड़ी देर के लिए कैमरा धोनी पर गया। वह हाथ में कॉफी का कप लेकर खड़े थे। उनके आसपास कई लोग भी थे। इसमें टीम इंडिया के स्टाफ में शामिल लोग भी मौजूद थे। बीसीसीआई ने भी ट्रेंट ब्रिज में मैच देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी का फोटो शेयर किया है।
टीम इंडिया 125 रनों से हारी
भारत को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इस जीत से 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-0 से आगे हो गई है। एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। सीरीज को ड्रॉ करवाने के लिए भारत को बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे।
बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम को टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारतीय टीम को साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम अपने दूसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पूरी टीम 74 रन बनाकर सिमट गई थी।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…