यूपी में धान खरीद के लिए बढ़ी MSP, नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड डेवपलमेंट अथॉरिटी
Updated on
12-09-2023 06:20 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक लोकभवन में शुरू हुई थी। बैठक के बाद कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। योगी कैबिनेट की बैठक के लिए 19 एजेंडे तैयार किए गए थे। इसमें बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण की मंजूरी को एक महत्वपूर्ण फैसले के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा योगी कैबिनेट ने खरीफ फसलों की खरीद के लिए वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद नीति से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। धान खरीद के लिए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह किसानों को बड़ा तोहफा के रूप में देखा जा रहा है।
योगी सरकार ने बुंदेलखंड को विकास की योजना पर लगातार काम किया है। बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण की योजना पर काम चल रहा है। अब सरकार की ओर से नोएडा अथॉरिटी की तर्ज पर बुंदेलखंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। इस क्षेत्र में डेवलपमेंट को सिस्टमैटिक रखने में अथॉरिटी प्रभावी भूमिका निभाएगी।
धान खरीद और समर्थन मूल्य का प्रस्ताव पास
योगी कैबिनेट ने प्रदेश में धान की खरीद और समर्थन मूल्य के प्रस्ताव को पास कर दिया है। इससे खरीफ किसानों को बड़ा फायदा होने की बात कही जा रही है। योगी सरकार ने धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 143 रुपये बढ़ा दिया है। किसानों को खेती में आने वाली लागत को पाटने में यह मददगार साबित होगी। साथ ही, सरकार ने धान खरीद नीति को भी रिवाइज किया है। बैठक में कई अन्य अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें अयोध्या, फिरोजाबाद और सहारनपुर में सिटी बस के संचालन के लिए कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत एसपीवी का गठन किए जाने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार ने 14 शहरों में 740 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की मंजूरी दे दी है।
योगी कैबिनेट ने प्रदेश के नगर निकायों में आकांक्षी नगर योजना लागू किए जाने के लिए दिशा निर्देश जारी करने को मंजूरी दी है। इस संबंध में आए नगर विकास विभाग के प्रस्ताव को पास कर दिया गया। गोरखपुर में यूपी विशेष सुरक्षा बल की दूसरी वाहिनी की स्थापना के लिए आवासीय और गैर आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की स्वीकृति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…