मुकेश अंबानी ने एक झटके में गंवाए 15,000 करोड़, अमीरों की लिस्ट में फिसले
Updated on
21-09-2023 01:14 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 2.21 फीसदी की गिरावट के साथ 2382.10 रुपये पर बंद हुआ। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में 1.77 अरब डॉलर यानी 1,47,24 करोड़ रुपये की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ अब 89.2 अरब डॉलर रह गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान फिसलकर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि एशियाई अमीरों की लिस्ट में वह अब भी पहले नंबर पर हैं और दूर-दूर तक कोई उनके आसपास नहीं है। गौतम अडानी (Gautam Adani) 64.7 अरब डॉलर के साथ एशिया में दूसरे नंबर पर हैं।
बुधवार को दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में से नौ की नेटवर्थ में गिरावट आई। केवल बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) की नेटवर्थ में तेजी आई। अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद फ्रांस के आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 25.8 करोड़ डॉलर की तेजी आई। सातवें नंबर पर मौजूद लैरी पेज (Larry Page) की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 3.35 अरब डॉलर की गिरावट आई। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ में 2.80 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब यह 241 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 104 अरब डॉलर की तेजी आई है।
बिल गेट्स भी फिसले
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में बुधवार को 2.34 अरब डॉलर की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ अब 159 अरब डॉलर रह गई है। इस लिस्ट में लैरी एलिसन अब 128 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं जबकि माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स 128 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। आठवें नंबर पर मौजूद सर्गेई ब्रिन को 3.15 अरब डॉलर का फटका लगा। उनकी नेटवर्थ अब 114 अरब डॉलर रह गई है। इस लिस्ट में स्टीव बाल्मर 112 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ नौवें और मार्क जकरबर्ग 109 अरब डॉलर के साथ दसवें नंबर पर हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…