Select Date:

मुकेश अंबानी न गौतम अडानी, शेखों के देश सऊदी अरब में ये भारतीय लगा रहे हैं पैसा

Updated on 13-09-2023 02:51 PM
नई दिल्ली: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हाल में जी-20 देशों के समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत थे। इस समिट के बाद भारत और सऊदी अरब के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इसमें खासकर एनर्जी के क्षेत्र में कई बड़े समझौते हुए हैं। भारत कई दशकों से सऊदी अरब से कच्चे तेल (Crude) और एलपीजी (LPG) का आयात करता रहा है। लेकिन अब भारत से सऊदी अरब को एनर्जी एक्सपोर्ट करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए दोनों देशों के बीच एक अंडरसी केबल बिछाने की भी योजना है। इसके जरिए भविष्य में सऊदी अरब को बिजली, रिन्यूएबल पावर और ग्रीन हाइड्रोजन का एक्सपोर्ट किया जाएगा। साथ ही भारत की कई कंपनियां बड़े पैमाने पर सऊदी अरब के एनर्जी सेक्टर में निवेश की तैयारी कर रही हैं।
सऊदी अरब में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स बनाने के लिए दो बड़े समझौते हुए हैं। पहला समझौता विनीत मित्तल की अगुवाई वाली अवाडा एनर्जी (Avaada Energy) और सऊदी अरब की कंपनी एईडब्ल्यू (Al Jomaih Energy and Water) के बीच हुआ है। दूसरा समझौता रुइया प्रमोटेड एस्सार ग्रुप (Essar Group) और सऊदी अरब की कंपनी डेजर्ट टेक्नोलॉजीज (Desert Technologies) के बीच हुआ है। एस्सार ग्रुप सऊदी अरब में 4.5 अरब डॉलर की लागत से एक ग्रीन स्टील प्लांट बना रहा है। अवाडा ग्रुप ने सऊदी अरब के साथ-साथ मध्य पूर्व के कुछ और देशों में भी रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट लगाने की घोषणा की है।


सऊदी अरब में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स बनाने के लिए दो बड़े समझौते हुए हैं। पहला समझौता विनीत मित्तल की अगुवाई वाली अवाडा एनर्जी (Avaada Energy) और सऊदी अरब की कंपनी एईडब्ल्यू (Al Jomaih Energy and Water) के बीच हुआ है। दूसरा समझौता रुइया प्रमोटेड एस्सार ग्रुप (Essar Group) और सऊदी अरब की कंपनी डेजर्ट टेक्नोलॉजीज (Desert Technologies) के बीच हुआ है। एस्सार ग्रुप सऊदी अरब में 4.5 अरब डॉलर की लागत से एक ग्रीन स्टील प्लांट बना रहा है। अवाडा ग्रुप ने सऊदी अरब के साथ-साथ मध्य पूर्व के कुछ और देशों में भी रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट लगाने की घोषणा की है।

अवाडा ग्रुप

ग्रीन एनर्जी डेवलपर कंपनी अवाडा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल का कहना है कि सऊदी अरब की कंपनी के साथ अलायंस से सोलर, विंड, हाइब्रिड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस में नई संभावनाओं के रास्ते खुलेंगे। समझौते के मुताबिक अवाडा टेक्नोलॉजी पार्टनर का काम करेगा और रिन्यूएबल एनर्जी इंस्टॉलेशंस के लिए सॉल्यूशन देगी। दूसरी ओर एईडब्ल्यू इसके लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराएगी। अवाडा भारत में ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया और सौर उपकरण मैन्युफैक्चरिंग की नई परियोजनाएं लगाने की योजना बना रही है।

दूसरी ओर रुइया बंधुओं के निवेश वाले एस्सार ग्रुप सऊदी अरब में 4.5 अरब डॉलर के निवेश से इंटिग्रेटेड ग्रीन स्टील प्लांट बना रहा है। कंपनी ने इसके लिए सऊदी अरब की सोलर फोटोवोल्टिक कंपनी डेजर्ट टेक्नोलॉजीज के साथ पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियां एस्सार के फ्लैट स्टील कॉम्प्लेक्स के लिए रिन्यूएबल एनर्जी जेनरेशन और स्टोरेज सॉल्यूशन विकसित करेंगी। यह गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) रीजन में पहला ग्रीन स्टील प्रोजेक्ट है। इससे 2027 में प्रॉडक्शन शुरू होने की उम्मीद है।

एस्सार का कारोबार

रवि रुइया और शशि रुइया ने मिलकर साल 1969 में एस्सार ग्रुप की शुरुआत की थी। ग्रुप का बिजनस स्टील, ऑयल एंड गैस, पावर, कम्युनिकेशन, शिपिंग एंड मिनरल्स के सेक्टर में फैला है। 20 से अधिक देशों में इसका विस्तार है। ग्रुप में 75000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं और इसका रेवेव्यू करीब 17 अरब डॉलर है। साल 2012 में फोर्ब्स ने रुइया ब्रदर्स को वर्ल्ड रिचेस्ट इंडियन की रैंकिंग दी थी। उस वक्त उनका नेटवर्थ 7 अरब डॉलर था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.