सबसे बड़ी सेल की तैयारी में मुकेश अंबानी! जानिए क्या है रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्लान
Updated on
02-11-2023 03:19 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) रुपी बॉन्ड में अब तक की सबसे बड़ी सेल की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस रूपी बॉन्ड के जरिए 15000 करोड़ रुपये यानी 1.8 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। घरेलू करेंसी में रिलायंस की यह अब तक की सबसे बड़ी सेल होगी। यह साल 2020 के बाद रिलायंस का पहला घरेलू बॉन्ड होगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। रिलायंस देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसका मार्केट कैप 1,566,635.21 करोड़ रुपये है।
इस बारे में रिलायंस के प्रतिनिधि ने तत्काल कोई टिप्पणी करने से इन्कार किया। रिलायंस का बिजनस पेट्रोकेमिकल रिफाइनिंग से लेकर वायरलेस कम्युनिकेशन सर्विसेज और कंज्यूमर गुड्स तक फैला है। कंपनी तेजी से देश में 5जी सेवाओं का विस्तार कर रही है। साथ ही उसने ग्रीन एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे नए क्षेत्रों में भी कदम रखा है। इसके लिए कंपनी को फंड की जरूरत पड़ रही है। रिलायंस रिटेल ने हाल में कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी को हिस्सेदारी बेची है। भारत में बोरोइंग कॉस्ट में पिछले दो साल में काफी तेजी आई है। दुनियाभर में इंटरेस्ट रेट्स बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है। क्रिसिल रेटिंग्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को AAA रेटिंग दी है। लेकिन मूडीज और फिच ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को क्रमशः Baa2 और BBB रेटिंग दी है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…