सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए मुकेश छाबड़ा, शेयर की मां के साथ आलू का परांठा खाते एक्टर की तस्वीर
Updated on
27-09-2023 02:54 PM
डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, सुशांत सिंह राजपूत के बहुत करीब थे। साथ में उनकी कई यादें जुड़ी हैं। सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' भी मुकेश छाबड़ा ने ही डायरेक्ट की थी। सुशांत की मौत को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन उन्हें न तो फैंस भूल हैं और न ही मुकेश छाबड़ा। हाल ही वह सुशांत की यादों में खो गए, और एक्टर की अनदेखी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सुशांत, मुकेश छाबड़ा की मां के साथ आलू के परांठे खाते नजर आ रहे हैं।
Mukesh Chhabra ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। Sushant Singh Rajput के साथ-साथ मुकेश छाबड़ा को मां की भी याद सता गई, जो इस साल अप्रैल में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इस तस्वीर के साथ मुकेश छाबड़ा ने अपने दिल की बात लिखी है और कहा है कि जिंदगी बहुत ही अजीब है।
'दोनों को याद कर रहा हूं, जिंदगी बहुत अजीब'
तस्वीर के साथ मुकेश छाबड़ा ने लिखा, 'मुझे यह तस्वीर मिली। इसमें सुशांत और मां आलू के परांठों का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वो दोनों अभी भी आराम से ऊपर बैठकर आलू के परांठे इंजॉय कर रहे होंगे। दोनों को बहुत याद कर रहा हूं। जिंदगी बहुत अजीब है।'
'जवान' में नजर आए थे मुकेश छाबड़ा
मुकेश छाबड़ा बॉलीवुड के एक नामी कास्टिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने हाल ही रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की कास्टिंग की थी। इसके अलावा इसमें वह एक अहम रोल में भी नजर आए थे। मुकेश छाबड़ा डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने 'दिल बेचारा' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत थे। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही एक्टर की मौत हो गई थी। सुशांत 14 जून 2020 में बांद्रा के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…