मुंबई एयरपोर्ट 6 घंटे के लिए पूरी तरह से किया गया बंद, जानें रनवे पर क्यों टेकऑफ और लैंड नहीं होंगी फ्लाइट्स
Updated on
21-10-2023 01:28 PM
मुंबई : देश के सबसे बिजी एयरपोर्ट की लिस्ट में शामिल मुंबई एयरपोर्ट बंद हो रहा है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से मंगलवार को 6 घंटे के लिए कोई भी फ्लाइट न तो लैंड करेगी न ही टेकऑफ करेगी। मुंबई एयरपोर्ट 6 घंटों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट का संचालन छह घंटे के लिए बंद करके यहां के रनवे पर मेंटीनेंस का काम किया जाएगा। रखरखाव के काम के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक फ्लाइट का ऑपरेशन बंद किया गया है। इस दौरान कोई भी फ्लाइट यहां न तो आएगी न ही यहां से रवाना होगी। CSMIA की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मॉनसून के दौरान एयरपोर्ट के रनवे खराब हुए हैं।
एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि अब मॉनसून और बारिश खत्म हो गई है इसलिए रनवे पर मेंटीनेंस का काम शुरू किया जा रहा है। दो रनवे पर मेंटीनेंस का काम होगा इस दौरान RWY 09/27 और RWY 14/32 दोनों रनवे अस्थाई रूप से बंद रहेंगे। इस संबंध में छह महीने पहले ही एयरमेन को नोटिस (एनओटीएएम) भी विधिवत जारी किया गया था।
दिल्ली के बाद दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट
यह निर्धारित अस्थायी बंद सीएसएमआईए की वार्षिक मॉनसून के बाद की निवारक रखरखाव योजना का एक हिस्सा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद देश के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डा मुंबई का ही है। मुंबई एयरपोर्ट में दो क्रॉसिंग रनवे-09/27 (मुख्य रनवे) और 14/32 हैं।
इसलिए चुना 17 अक्टूबर का दिन
17 अक्टूबर मंगलवार को भारत में घरेलू हवाई यात्रा के लिए सप्ताह का सबसे कम व्यस्त दिन है। वहीं आने वाले महीने में त्योहारी मौसम की शुरुआत व्यस्त होने वाली है। उससे पहले ही एयरपोर्ट प्रशासन मेंटीनेंस का काम पूरा कर लेना चाहता है।
मुंबई के विपरीत, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में हवाई अड्डों के पास समानांतर रनवे हैं, जिससे वे वार्षिक रखरखाव गतिविधियों का संचालन करते हुए एक परिचालन रनवे बनाए रख सकते हैं। इसके विपरीत, मुंबई हवाई अड्डे ने यात्री यातायात में पर्याप्त वृद्धि देखी, पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में अगस्त में 32% की वृद्धि दर्ज की, जिसमें 4.3 मिलियन से अधिक यात्रियों को नियंत्रित किया गया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…