Select Date:

मुनव्वर को पब्लिक में आकर मुझसे माफी गुस्से में तमतमाईं मन्नारा चोपड़ा, 'बिग बॉस 17' के विनर पर खूब भड़कीं

Updated on 31-01-2024 01:51 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' खत्म हो चुका है, लेकिन ये शो और इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी चर्चा में हैं। इस सीजन को स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जीता है। शो में मन्नारा चोपड़ा संग उनकी बॉन्डिंग उतार-चढ़ाव वाली रही। कभी दोनों ने दोस्ती निभाई तो कभी दुश्मनी। मुनव्वर ने मन्नारा को लेकर एक बात कही थी। उन्होंने अंकिता लोखंडे के सामने जाकर अपना दुखड़ा रोया था कि मन्नारा ने उन्हें Kiss किया और वे अनकंफर्टेबल हो गए थे। अब इसको लेकर मन्नारा ने रिएक्ट किया है। वो इतना गुस्सा हो गई हैं कि मुनव्वर से माफी मांगने तक की बात कह दी है।
 
Manara Chopra ने हमारे सहयोगी ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मुनव्वर फारूकी को अपनी 'फैमिली' और 'सच्चा दोस्त' कहा। वो बोलीं, 'मेरे लिए मुनव्वर एक फैमिली की तरह है। मैं उन्हें सच्चे दोस्त की तरह मानती हूं और शो में उन्होंने मेरी काफी हेल्प की थी। मैंने शो में जितनी भी दोस्तियां की हैं, वो सब दिल से ही की हैं।'

मुनव्वर को मन्नारा से मांगनी चाहिए माफी
जब मन्नारा से Kiss वाले आरोप को लेकर सवाल पूछा गया तो वो शॉक्ड हो गईं। उन्होंने कहा, 'ओह माई गॉड! ये बहुत अजीब बयान है। ऐसी कोई फुटेज नहीं है। मुझे नहीं पता कि उसने ये किस कॉन्टैक्स्ट में कहा है, लेकिन अगर उसने ऐसा कहा है, उसे पब्लिक के सामने मुझसे माफी मांगनी चाहिए।'

मुनव्वर ने किया था शॉकिंग खुलासा
Bigg Boss 17 के ग्रैंड फिनाले के कुछ दिन पहले ही मुनव्वर ने अंकिता लोखंडे से ये शॉकिंग दावा किया था। उन्होंने कहा कि दिवाली वाली रात मन्नारा ने उन्हें Kiss किया था। उन्होंने इशारों में बताया कि उनके गाल पर Kiss किया था। जब अंकिता ने कहा कि उन्होंने तो नहीं देखा, इस पर मुनव्वर ने कहा कि उन्होंने ये किसी को नहीं बताया है।

मन्नारा ने इसलिए नहीं कही ये बात
मुनव्वर ने बोला था, 'मैं बहुत अनकंफर्टेबल हो गया था, क्योंकि मैं हमेशा एक लाइन मेनटेन करता हूं। ये बात मैं उससे नहीं कहना चाहता, क्योंकि ये उसके लिए बहुत अजीब हो जाएगा। हम उस रात सोफे पर बैठे हुए थे। उसने 2-3 बार मेंशन किया कि 'डांस अच्छा था'। उसने पूछा कि 'डांस करते समय मजा आया'। मैंने कहा कि हां, मजा आया।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.