घर लौटे मुनव्वर ने बेटे संग संग काटा केक, ताली बजा रहे लाडले को देख चेहरे पर खिल गई मुस्कान
Updated on
30-01-2024 01:13 PM
मुनव्वर फारूकी ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ पूरी डोंगरी का भी दिल जीत लिया। जब वो अपने इलाके में पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद घर पर भी सेलिब्रेशन हुआ। मुनव्वर ने अपनी जीत का जश्न बेटे के साथ मनाया। दोनों ने मिलकर केक काटा। उनका क्यूट-सा वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में Munawar Faruqui अपने घर पर हैं। टेबल पर सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी रखी हुई है और वो बेटे के साथ एक नहीं, बल्कि दो-दो केक काट रहे हैं। केक काटने के बाद वो पहले अपने लाडले को खिलाते हैं। दोनों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ दिख रही है।
डोंगरी में उमड़ा फैंस का हुजूम
मुनव्वर जब 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी लेकर डोंगरी पहुंचे तो उनके फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। ये नजारा देख हर कोई हैरान रह गया।
बीवी संग हो चुका है तलाक
मुनव्वर जब कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' में थे, तब सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हुई थी। वो किसी महिला और छोटे लड़के संग नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को लेकर दावा किया गया कि वो महिला उनकी बीवी है और वो बच्चा उनका ही बेटा है। इसके बाद जब कंगना ने शो में वो फोटो दिखाई, तब मुनव्वर ने इन दावों को सच बताया। ये जानकर सभी हैरान रह गए। मुनव्वर ने ये भी बताया कि उनकी बहुत कम उम्र में शादी हो गई थी। उन्होंने तलाक दे दिया है।
मिल चुकी है बेटे की कस्टडी
मुनव्वर ने 'बिग बॉस 17' में खुलासा किया था कि वाइफ संग तलाक का प्रोसेस पूरा हो चुका है और अब उन्हें बेटे की कस्टडी भी मिल गई है। बीते कुछ महीने से वो अपने बेटे के साथ ही रह हैं। को-कंटेस्टेंट नील भट्ट को ये सब बताते हुए मुनव्वर काफी इमोशनल भी हो गए थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…