बांद्रा में डिनर कर निकले मुनव्वर भीड़ में बुरी तरह फंसे, धक्का-मुक्की ऐसी हुई कि नीचे गिर पड़े चैंपियन
Updated on
31-01-2024 01:54 PM
'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी को लेकर दीवानगी की हदें लगातार सोशल मीडिया पर दिख रही हैं। जब से मुनव्वर इस शो से बाहर निकले हैं, वो अक्सर भीड़ के साथ ही दिख रहे हैं। अब कुछ नए वीडियोज़ सामने आए हैं जिसमें बांद्रा के एक रेस्ट्रॉन्ट से निकलते हुए मुनव्वर भीड़ के बीच बुरी तरह फंसे दिख रहे हैं और वह गिर भी पड़े। उन्हें कुछ लोग वहां संभालते हैं और उठाकर भीड़ को चीरते
बांद्रा में एक रेस्ट्रॉन्ट में डिनर करने पहुंचे मुनव्वर को शायद ये एहसास नहीं होगा कि बाहर भीड़ उनका किस कदर इंतजार कर रही हैं। उनके कई कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाए हैं जिसमें वह बाहर आते ही भीड़ की धक्का-मुक्की में ऐसे फंस जाते हैं कि नीचे गिर पड़े हैं।
लोगों ने कहा- डोंगरी का शाहरुख खान
मुनव्वर के इस वीडियो पर लोगों ने भी खूब कॉमेंट किए हैं। लोगों ने कहा है- डोंगरी का शाहरुख खान है ये। वहीं कुछ लोग अब भी कहते दिख रहे हैं कि मुनव्वर बिग बॉस का ताज डिजर्व नहीं करते थे। काफी लोग मुनव्वर को रियल हीरो बता रहे हैं। एक ने कहा- मुनव्वर भाई अब आप ऐसे घूम नहीं सकते, सलमान भाई ने आपको सिलेब्रिटी बना दिया है।
मुनव्वर डोंगरी पहुंचे वहां उनका धमाकेदार स्वागत किया गया
मुनव्वर के लिए लोगों का प्यार लगातार कैमरे में कैप्चर हो रहा है। 'बिग बॉस' जीतने के बाद जैसे ही मुनव्वर डोंगरी पहुंचे वहां उनका धमाकेदार स्वागत किया गया। जीते के साथ ही इलाके में दिवाली जैसा माहौल नजर आया और जब मुनव्वर अपने घर पहुंचे तो उनका स्वागत किसी राजा-महाराजाओं की तरह हुआ।
मन्नारा से उनकी दोस्ती की खूब चर्चा रही
शो में मुनव्वर ने शुरुआत से ही स्ट्रॉन्ग गेम खेला। जब 'बिग बॉस 17' के घर में आयशा खान की एंट्री हुई तो सबकुछ पलटता हुआ सा दिखा। आयशा ने मुनव्वर के सारे रिश्तों की पोल खोलनी शुरू की और बताया कि एकसाथ वह कितनी लड़कियों को डेट कर रहे थे। उस दौरान मुनव्वर इमोशनली काफी टूट गए थे लेकिन मन्नारा चोपड़ा ने उन्हें लगातार मजबूत बनाए रखने की कोशिश की। इस शो में मन्नारा से उनकी दोस्ती की खूब चर्चा रही।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…