मुनव्वर फारूकी को खत्म करना है... UK से शूटर को आया था फोन, जेल में कैद लॉरेंस बिश्नोई ने दिया था ऑर्डर
Updated on
16-10-2024 12:35 PM
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसकी हिट लिस्ट डराने वाली है। बाबा सिद्दीकी हत्या और सलमान खान को लगातर जान से मारने की धमकी के बीच, अब मुनव्वर फारूकी को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर को सितंबर महीने में निशाना बनाया गया था। लेकिन वह बाल-बाल बच गए। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अब जांच में पाया गया है कि स्टैंड-अप कॉमेडियन की हत्या की साजिश के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ब्रिटेन में बैठा सहयोगी है, जिसने दिल्ली में दो लोगों को मर्डर की सुपारी दी थी।
संयोग से, 13 सितंबर को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में इलाके में हुई एक अफगान जिम मालिक की हत्या की जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ। पुलिस जब जिम मालिक की हत्या के गुनहगारों पर दबिश बना रही थी, तब एक शूटर को गिरफ्तार किया गया था, जिसे ब्रिटेन में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने भर्ती किया था। पूछताछ के दौरान उसने चौंकाने और डराने वाले खुलासे किए।
शूटर ने कहा- मुनव्वर के होटल के में की गई रेकी
पुलिस के मुताबिक, अफगान नागरिक नादिर शाह की हत्या के बाद 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि इस हमले के पीछे भी लॉरेंस बिश्नोई का हाथ था। एक सूत्र ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया, 'इन लोगों से पूछताछ करने पर, पुलिस को पता चला कि उनमें से कुछ ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक प्रमुख होटल की रेकी भी की थी, लेकिन उस समय उन्हें अपने टारगेट के बारे में पता नहीं था।'
नाम नहीं पता था, कहा गया मुस्लिम कॉमेडियन है
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने यह इनपुट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर किया था। जानकारी दी थी कि बिश्नोई के गिरोह की हिट लिस्ट में एक मुस्लिम कॉमेडियन शामिल है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह कौन है। उसी समय दिल्ली पुलिस की एक टीम नादिर शाह की हत्या की जांच कर रही थी। पिछले महीने जब यह टीम न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के होटल सूर्या में गई तो पाया कि वहां ठहरे मेहमानों की लिस्ट में मुनव्वर फारूकी का नाम भी था। वह एल्विश यादव के साथ एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग में भाग लेने के लिए दिल्ली में आए थे।
पुलिस ने बीच में रुकवाया मैच, मुंबई भेजे गए मुनव्वर फारूकी
पुलिस की टीम इसके बाद आनन-फानन में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पहुंची, जहां यह मैच खेला जा रहा था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैच को बीच में रुकवाया गया और मुनव्वर फारूकी को इस इनपुट की जानकारी दी गई। इसके तुरंत बाद मुनव्वर दिल्ली छोड़ वापस मुंबई चले गए। दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी और मुंबई में भी अधिकारियों से कॉमेडियन की सुरक्षा को लेकर बात की।
होटल में रुके थे जेल से जमानत पर रिहा दो अपराधी
सूत्र के हवाले से आगे कहा गया है, 'पुलिस ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पास के नेहरू प्लेस इलाके में एक होटल की गेस्ट लिस्ट खंगाली थी। पता चला कि वहां जेल से जमानत पर रिहा हुए दो लोग ठहरे हुए थे। पूछताछ में शूटर ने दावा किया कि रोहित गोदारा ने उससे फोन पर संपर्क किया था। कहा था कि मुनव्वर फारूकी को खत्म करना है। उसने बताया कि कॉमेडियन को निशाना बनाने के लिए उसने अपने सहयोगियों के साथ मुंबई और दिल्ली में रेकी की थी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…