Select Date:

कर्ज में डूबा था मुनव्वर फारूकी का परिवार, समोसे तलने पर मिलते थे पैसे, मां ने कर लिया सुसाइड

Updated on 05-08-2023 03:13 PM
मुनव्वर फारूकी इस समय इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। सामाजिक मुद्दों पर अपने स्टैंड-अप के कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके बड़े पैमाने पर फैंस हैं। रियलिटी शो 'लॉक अप' जीतने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन बेहद फेमस हो गए। 'मैशेबल इंडिया' के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने उन दिनों के बारे में खुलकर बात की जब उन्हें अपने परिवार को आर्थिक रूप से मदद देने के लिए पढ़ाई छोड़नी पड़ी। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

'मैशेबल इंडिया' के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में Munawar Faruqui ने अपनी शुरुआत और इसके साथ आए संघर्षों के बारे में सबकुछ बताया। उन्हें याद आया कि कैसे उनकी दादी और मां समोसे बनाती थीं और पिता के कर्ज़ के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। फारुकी ने कहा, 'हमारे पास एक रेस्टोरेंट था लेकिन वह चल नहीं पाया, पिताजी हमें कर्ज में डुबा दिया था इसलिए मुझे काम करना पड़ा। मैंने एक गिफ्ट की दुकान पर काम किया और 11 घंटे काम करने के बाद हर महीने 850 रुपये कमाए। मैं दुकान तक 3.5 किमी पैदल चलकर जाता था और मुझे यह पसंद नहीं था इसलिए मैंने कुछ और करने का फैसला किया।' लॉक अप फेम ने आगे कहा, 'मेरी मां और दादी घर पर समोसे बनाती थीं इसलिए मैंने बाहर एक स्टॉल शुरू करने का फैसला किया। उन्हें तलते समय अक्सर मेरी उंगलियां जल जाती थीं लेकिन मेरा वो बिजनेस सफल रहा।'

मां ने की थी खुदकुशी

मुनव्वर फारुकी ने 'लॉक अप' के दौरान अपनी मां की मौत के बारे में भी बात की, जिन्होंने सुसाइड किया था। उन्होंने उन कठिनाइयों को बताया, जिनका उन्हें परिवार में सामना करना पड़ा। 31 साल के मुनव्वर ने कहा, 'मेरी मां हमारा घर चलाने के लिए चकली बनाती थीं लेकिन मेरी दादी और पिता के साथ चीजें अलग थीं क्योंकि उस घर में मेरी मां का कभी सम्मान नहीं किया जाता था। मेरा पूरा परिवार मेरी बहन की शादी के लिए उन्हें दोषी ठहराता था। उन पर 3,500 रुपये का कर्ज था। मैं उनके साथ कभी सो नहीं पाया, वहां पहुंच नहीं पाया और उस समय पैसे न होने के लिए मुझे सबसे ज्यादा बुरा महसूस होता है। ऐसे कई कारण थे जिन्होंने उन्हें यह डिसीजन लेने के लिए मजबूर किया। वह एक मजबूत महिला थीं और मुझे उनसे उनकी दिक्कतों के बारे में न पूछने का अब तक अफसोस होता है। यही कारण है कि मैंने कभी लड़ाई नहीं की।'

कब चर्चे में आए थे मुनव्वर फारुकी?

मुनव्वर फारुकी काफी टैलेंटेड हैं, जो स्टैंड-अप कॉमेडी करते हैं, वो एक यूट्यूबर और एक रैपर भी हैं। उनके चैनल पर दस लाख से अधिक सब्सक्राइबर और व्यूज हैं। वह अपने एक स्टैंड-अप एक्ट के दौरान हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाने के लिए सुर्खियों में आए थे और उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। बाद में उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत दे दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.