Select Date:

आज शाम को डोंगरगढ़ आएंगे मुनि समय सागर महाराज:दमोह के कुंडलपुर में 30 मार्च को सौंपी जाएगी आचार्य की गद्दी

Updated on 22-02-2024 01:15 PM

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के उत्तराधिकारी मुनि समय सागर जी महाराज दरकेसा से बोरतालाब पहुंच गए हैं। वे आज (22 फरवरी) शाम को डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थ पहुंचेंगे। समय सागर जी के लिए अलग आसन बनवाया गया है।

30 मार्च को मध्यप्रदेश के दमोह जिले के कुंडलपुर जैन तीर्थ क्षेत्र में 30 मार्च को उन्हें आचार्य पद की गद्दी सौंपी जाएगी। आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने 6 फरवरी को मुनि योग सागर जी से चर्चा करने के बाद आचार्य पद का त्याग किया था। उन्होंने मुनि समय सागर जी महाराज को आचार्य पद देने की घोषणा की थी।

आचार्य विद्यासागर महाराज का अस्थि कलश चंद्रगिरि में उसी जगह पर रखा गया है, जहां वे ब्रह्मलीन हुए थे। देशभर से अनुयायी और श्रद्धालु कलश के दर्शन करने आ रहे हैं।

आज डोंगरगढ़ पहुंचेंगे समय सागर महाराज

विद्यासागर जी के उत्तराधिकारी बनाए गए मुनि समय सागर महाराज महाराष्ट्र के गोंदिया साल्हेकसा से निकले हैं। वे 43 संतों के साथ पैदल यात्रा कर आज शाम तक डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। यहां उन्हें विधिवत रूप से आचार्य की गद्दी सौंपी जाएगी।

आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने 6 फरवरी को मुनि योग सागर जी से चर्चा करने के बाद आचार्य पद का त्याग किया था। उन्होंने मुनि समय सागर जी महाराज को आचार्य पद देने की घोषणा की थी।

25 फरवरी को देश भर में सामूहिक विनयांजलि

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की अस्थियों का मंगलवार को संकलन करने के बाद कलश समाधि कक्ष में उनकी तस्वीर के सामने रखा गया है। इसी कक्ष में आचार्य श्री महा समाधि में लीन हुए थे। 25 फरवरी को पूरे देश में सामूहिक गुरु विनयांजलि का आह्वान किया गया है।

प्रज्ञा गिरि तीर्थ क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में आचार्यश्री के शिष्यों के अलावा अनुयायियों की संख्या बढ़ रही है। आगामी आयोजनों की भी तैयारी की जा रही है। इस दौरान जनप्रतिनिधि, जैन-जैनेतर, गणमान्य नागरिकों समेत सर्वधर्म के लोग मौजूद रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोपहर 1 बजे से अपने-अपने नगर के तय प्रमुख स्थल पर कार्यक्रम को भव्यता पूर्वक आयोजित करेंगे।

चंद्रगिरि तीर्थ में ली थी अंतिम सांस

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने 17 फरवरी को छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में अंतिम सांस ली थी। उन्होंने 3 दिन से उपवास धारण कर रखा था। महासमाधि से पहले सिर्फ ‘ॐ’ शब्द कहा। सिर हल्का सा झुका और ब्रह्मलीन हो गए।

ये बात 20 साल से आखिरी क्षण तक आचार्यश्री के साथ रहे बाल ब्रह्मचारी विनय भैया ने बताई। इससे पहले 6 फरवरी को उन्होंने मुनि योग सागर जी से चर्चा करने के बाद आचार्य पद का त्याग कर दिया था। उन्होंने मुनि समय सागर जी महाराज को आचार्य पद देने की घोषणा भी कर दी थी।

गुरु प्रेम: माथे पर लगा रहे समाधि स्थल की भभूत

चंद्रगिरि तीर्थ पहुंच रहे अनुयायी समाधि स्थल की भभूत माथे से लगाकर अपने साथ ले जा रहे हैं। संघ के प्रज्ञा गिरि तीर्थ के प्रकाश जैन ने बताया कि यह क्रिया 22 फरवरी तक होगी। आज ही भावी आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आने के बाद आगे के कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे।

1946 में कर्नाटक में जन्म, 1972 में अजमेर में दीक्षा

आचार्य विद्यासागर महाराज का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को शरद पूर्णिमा को कर्नाटक के बेलगाम जिले के सद्लगा ग्राम में हुआ था। उन्हें आचार्य श्री ज्ञान सागर महाराज ने 22 नवंबर 1972 को राजस्थान के अजमेर में आचार्य पद की दीक्षा दी थी।

आचार्य बनने के बाद पहली दीक्षा भाई को दी थी

आचार्य बनने के बाद विद्यासागर जी ने 8 मार्च 1980 को छतरपुर में मुनि श्री समय सागर महाराज को पहली दीक्षा दी। इसके बाद सागर जिले में योग सागर और नियम सागर महाराज को दीक्षित किया। समय सागर और योग सागर उनके गृहस्थ जीवन के भाई हैं। आचार्यश्री की दो बहनें शांता और सुवर्णा भी दीक्षा ले चुकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.