Select Date:

'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी सुपरस्टार बनना चाहती हैं बोलीं- 10वीं की परीक्षा देने के बाद एक्टिंग पर फोकस करूंगी

Updated on 05-01-2024 02:49 PM
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी की भूमिका निभाने वाली बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा अब 15 साल की हो गई हैं। 'बजरंगी भाईजान' करने के बाद उन्हें बॉलीवुड, टॉलीवुड, गुजराती, पंजाबी, मराठी यहां तक कि भोजपुरी तक से 30-35 ऑफर आए। 'बजरंगी भाईजान' करने के बाद हर्षाली ने सोचा नहीं था कि उनके पास इतने सारे ऑफर्स आएंगे। हालांकि हर्षाली ने इनमें से कोई भी ऑफर एक्सेप्ट नहीं किया।उन्होंने ये भी कहा कि 10वीं की परीक्षा देने के बाद हर्षाली एक्टिंग पर फोकस करेंगी। पेश हैं बातचीत के कुछ मुख्य अंश:सवाल- आपको 'बजरंगी भाईजान' के बाद क्या ऑफर मिले?

जवाब- मुझे 'बजरंगी भाईजान' करने के बाद काफी ऑफर्स आए, लेकिन ये सब बचपन वाले रोल थे। कम लोगों को पता होगा कि मैं 'बजरंगी भाईजान' करने से पहले 'प्रेम रतन धन पायो' में स्वरा भास्कर के बचपन का रोल भी प्ले करने वाली थी। इसके लिए फोटो शूट भी हो चुका था। फिल्म की शूटिंग होनी रहती थी। इसी दौरान मैंने 'बजरंगी भाईजान' साइन कर लिया और ये फिल्म उससे पहले शूट भी होने लग गई। सलमान खान 'बजरंगी भाईजान' के अलावा 'प्रेम रतन धन पायो' भी कर रहे थे। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि मैं 'प्रेम रतन धन पायो' कर रही हूं, तब वे कहने लगे कि मुन्नी का इतना बड़ा रोल प्ले करने के बाद तुम्हें 'प्रेम रतन...' नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सूरज बड़जात्या से कहकर रोल रिप्लेस करवा दिया।

इसके बाद मुझे काफी रोल के लिए ऑफर आए, पर मुझे लगा कि ऐसे छोटे-छोटे रोल नहीं करने चाहिए। मैं हमेशा से सुपर स्टार एक्ट्रेस बनना चाहती हूं। इस बीच समय निकलता गया और मैं एंडोर्समेंट, इवेंट्स, एड, फिल्में करने के साथ अपनी पढ़ाई में लग गई। मैं अपनी एक्टिंग को और निखारना चाहती थी, इसलिए पिछले साल अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग कोर्स किया। इसके अलावा मैं पिछले तीन सालों से गुरू राजेंद्र चतुर्वेदी जी से कथक सीख रही हूं। राजेंद्र गुरू जी से 'कलंक' के लिए आलिया भट्ट ने कथक सीखा है और इस समय कंगना रनोट, ईशा गुप्ता, ऋचा चड्‌ढा भी उनसे कथक सीखने आती हैं। मेरी कोशिश होगी कि गुरूजी से पूरे सात साल का कोर्स पूरा करूं।

सवाल- क्या सलमान खान से बात होती है? वे किस तरह का रोल करने की सलाह देते हैं?
जवाब- मैं सलमान सर को ज्यादा डिस्टर्ब नहीं करती। उनसे ईद, दीवाली और बर्थडे के मौके पर ही बात होती है। डायरेक्टर कबीर सर से भी कभी-कभी बात होती है। मुझे 2022 में एक मूवी ऑफर हुई थी। उस दौरान सलमान सर से मिली थी क्योंकि मैं उनसे सलाह लेना चाहती थी। उन्होंने कहा कि तुम्हें प्रॉपर मेन लीड रोल ही करने चाहिए। यही वजह है कि 'बजरंगी भाईजान' के बाद मैंने कोई छोटा रोल नहीं किया। हालांकि मुझे टेलीविजन से भी ऑफर्स आते हैं, पर मेरा मेन फोकस फिल्में ही हैं।

सवाल- क्या आज भी लोग 'मुन्नी' कहकर बुलाते हैं?
जवाब- पहले तो सभी मुझे मुन्नी कहकर बुलाते थे। लेकिन अब जिनको मेरा नाम पता है, वे हर्षाली कहकर बुलाते हैं। हां, जिनको मेरा नाम नहीं पता है, वे आज भी मुन्नी कहकर बुलाते हैं। फिलहाल मुन्नी का रोल प्ले किए कई साल हो गए और अब मैं बड़ी भी हो गई हूं, इसलिए लोग सोच-सोचकर कहते हैं कि इसकी शक्ल 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी से मिलती है। फिर उन्हें डिसक्लोज करते हैं कि ये वही है। ये सुनकर वे शाक्ड हो जाते हैं कि मुन्नी से मिल लिए। सच कहूं,तो आज भी वही प्यार मिलता है, जो प्यार फिल्म रिलीज के समय मिला करता था। यह कैरेक्टर न सिर्फ दर्शकों के लिए, बल्कि मेरे दिल के भी करीब रहेगा। जिस तरह से मुन्नी थोड़ी सीधी-सी, नॉटी-सी, इनोसेंट थी, उसी तरह से मैं भी सीधी-सादी, नॉटी और इनोसेंट हूं। मुझे इस रोल के बारे में सब कुछ याद है, लेकिन अब तक उस पर काफी बातें हो चुकी हैं, इसलिए आगे के बारे में सोचती हूं।

सवाल- 'बजरंगी भाईजान' का कोई दिलचस्प किस्सा बताइए।
जवाब- मैं वायलेंस से बहुत डरती थी। फिल्म में सीन के मुताबिक, करीना कपूर जी के फादर का रोल प्ले करने वाले सक्सेना जी एक सीन में बड़े जोर से चिल्लाते हैं। उस समय वास्तव में मैं काफी डर गई थी। उनको सामने देखकर डरने लगी थी, इसलिए उस समय फिल्म छोड़ने की बात भी की थी। दूसरी घटना के बारे में बताऊं तो जब सलमान खान पुलिस थाने में इंस्पेक्टर को मारते हैं। उस समय भी उनको इंस्पेक्टर को मारते हुए देखकर मैं काफी डर गई थी। हां, अब मैं जरूर सब कुछ समझने लग गई हूं, लेकिन उस समय वायलेंस बिल्कुल नहीं देख-सुन पाती थी।

​​​​सवाल- अभी आप कहां व्यस्त हैं?
जवाब- अभी सिर्फ अपनी पढ़ाई और कथक पर ध्यान दे रही हूं। रोजाना स्कूल जाती हूं। मेरी मां स्कूल में टीचर्स से मेरी सिक्योरिटी पर ध्यान देने के लिए कहती हैं। पढ़ाई, होमवर्क पूरा ना करने पर नॉर्मल बच्चों की तरह ट्रीट करने के लिए बोलती हैं। मार्च, 2024 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने के बाद एक्टिविटीज शुरू करूंगी। जिम्नास्टिक और वेस्टर्न डांस पर भी दोबारा फोकस करूंगी, जो 10वीं की बोर्ड परीक्षा के चलते छूट गया है। अभी फैंस से कनेक्ट रहने के लिए रील बनाती हूं। ऑफर्स तो काफी आ रहे हैं, पर मार्च तक सबको होल्ड पर रखा है। एक बार मार्च में एग्जाम हो जाए, उसके बाद एक्टिंग पर फोकस करूंगी। मार्च से पहले लंबा डेट शेड्यूल देकर शूट करना संभव नहीं होगा, क्योंकि किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए ठीक तरह से टाइम देना पड़ता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.