एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, सनसनीखेज हत्याकांड के थर्राया मधेपुरा
Updated on
18-12-2023 01:16 PM
मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिला के सदर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज कांड को अंजाम दिया गया। यहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। तीनों की हत्या करने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। मृतकों में पति, पत्नी और पुत्र शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मधेपुरा सदर थाना के भर्राही सहायक थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सूर्य नारायण साह, उनकी पत्नी अनिता देवी और उनके पुत्र प्रद्युम्न साह के रूप में की गई है।
भूमि विवाद का शक- पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मधेपुरा सदर थाना के प्रभारी राजकुमार मंडल ने सोमवार को बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्ट्या भूमि विवाद प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे हैं और छानबीन कर रहे हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…