Select Date:

पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर बलाज टीपू की हत्या : शादी समारोह में गोली मारी गई, बॉडीगार्ड ने हमलावर को मार गिराया

Updated on 20-02-2024 01:27 PM

पाकिस्तान के लाहौर में अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर बलाज टीपू की हत्या कर दी गई। एक शादी समारोह में उसे गोली मारी गई। इस दौरान हमलावर भी मारा गया। अमीर बलाज टीपू माल परिवहन नेटवर्क का मालिक था।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, अमीर का लाहौर के साथ-साथ पूरे पाकिस्तान में भी रुतबा था। उसके पिता आरिफ अमीर और दादा बिल्ला ट्रकानवाला भी गैंगस्टर थे। 2010 में उसके पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हमलावर मारा गया
'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अज्ञात हमलावर ने 18 फरवरी को लाहौर के चुंग इलाके में शादी समारोह के दौरान बालाज टीपू को गोली मार दी थी। दो अन्य मेहमानों को भी गोली लगी। वे गंभीर रूप से घायल हुए।

अमीर बलाज का रुतबा इतना था कि उसके इर्द गिर्द हमेशा बंदूकधारी गार्ड रहते थे। ये बॉडीगार्ड शादी समारोह में भी थे। हमलावर के गोली चलाने के बाद इन गार्ड ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें हमलावर मारा गया।

अस्पताल में हुई अंडरवर्ल्ड डॉन की मौत
पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमीर बालाज टीपू को घायल स्थिति में जिन्ना अस्पताल भर्ती कराया गया था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद बालाज की मौत हो गई। इनके बाद उसके समर्थक अस्पताल में जमा हो गए।

लाहौर में हुई घटना के बाद पाकिस्तान पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस की पहली कोशिश है हमले के पीछे के मकसद का पता लगाया जाए, फिर हमलावर की पहचान की जाए। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.