Select Date:

लाहौर में अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की हत्या:अज्ञात लोगों ने गोली मारी, इस पर सरबजीत सिंह को मारने के आरोप थे

Updated on 15-04-2024 12:40 PM

लाहौर के डॉन अमीर सरफराज की हत्या कर दी गई है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमीर को लाहौर में कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। माना जाता है कि अमीर सरफराज और उसके साथी ने ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर साल 2013 में लाहौर जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

दिसंबर 2018 में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए सरबजीत की हत्या के 2 आरोपियों को रिहा कर दिया था। उनमें अमीर सरफराज और मुद्दसर शामिल थे। किसी ने इन दोनों के खिलाफ गवाही नहीं दी थी। दरअसल, पंजाब का सरबजीत 1990 में गलती से बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान चला गया था। पाकिस्तानी फौज ने उसे भारत का जासूस कहकर बंधक बना लिया था।

पाकिस्तान भारत पर लगा रहा टारगेट किलिंग के आरोप
पाकिस्तान में सरबजीत के हत्यारे की मौत की खबर उस वक्त आई है, जब हाल ही में पाकिस्तान ने भारत पर टारगेट किलिंग के आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान ने कहा था कि भारत गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तान में उसके नागरिकों को मार रहा है। पाकिस्तान ने ये आरोप ब्रिटिश मीडिया हाउस द गार्डियन की उस रिपोर्ट का हवाला देते हुए लगाए थे जिसमें कहा गया था कि "भारत के इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की रणनीति के तहत पाकिस्तान में कई लोगों की हत्या करवा रहे हैं।"

इस पर विदेश मंत्री एस जयशकंर ने कहा था, "टारगेट किलिंग करना भारत की विदेश नीति में नहीं है।" विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि आरोप झूठे हैं और भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है।

क्या थी सरबजीत की कहानी
सरबजीत सिंह पंजाब के तरनतारन के भिखीविंड गांव में रहने वाले किसान थे। लाहौर और फैसलाबाद में हुए बम धमाके का आरोपी बनाकर सरबजीत सिंह को पाकिस्तान की जेल में बंद कर दिया गया। 1991 में हुए बम धमाकों के आरोप में सरबजीत सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई थी।

23 साल पाकिस्तान की जेल में रहने के बाद 2013 में जेल में कई पाकिस्तानियों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। इसके बाद उन्होंने लाहौर के जिन्ना अस्पताल में दम तोड़ दिया था। सरबजीत पर जेल में हमला भारत में आतंकी अफजल गुरु को फांसी देने के कुछ समय बाद हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैदियों ने ईटों से उनके सिर पर वार किए थे। मौत के बाद उनके शव को भारत भेज दिया गया था।

सरबजीत ने चिट्ठी में लिखा था- मुझे जहर दिया जा रहा
सरबजीत ने जेल में रहते हुए खत लिखा था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें धीमा जहर दिया जा रहा है। उन्होंने लिखा था- 'जब भी मेरा दर्द बर्दाश्त से बाहर होता है, मैं जेल अधिकारियों से दर्द की दवा मांगता हूं। मेरा मजाक उड़ाया जाता है, मुझे पागल ठहराने की पूरी कोशिश की जाती है।'

सरबजीत ने लिखा था- 'मुझे एकांत कोठरी में डाल दिया गया और मेरे लिए रिहाई का एक दिन भी इंतजार करना मुश्किल हो गया है।'




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.