मेरा तो नाम ही यही है... पाकिस्तानी लड़की ने पिता से शादी करने की दी अजीब दलील, हैरान हुए लोग
Updated on
07-07-2023 07:39 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक पिता और बेटी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में बेटी कहती है कि उसने नाम के आधार पर अपने पिता से शादी कर उनकी चौथी पत्नी बन गई। इस वीडियो को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान में कहां का है और इसे कब रिकॉर्ड किया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
वीडियो में क्या दिखा
वायरल हो रहे वीडियो में Zen TV Blog का वॉटरमार्क आ रहा है। इसे किसी मॉल या एयरपोर्ट के लाउंज में रिकॉर्ड किया लग रहा है। वीडियो में कैमरे के पीछे खड़ी महिला सवाल पूछती है कि... आप चौथी बीबी हैं। आपको पता है कि राबिया अरबी जुबान में अरबउ (कुछ ऐसा ही शब्द) से निकला है और इसका मतलब ही चार है। आप इनकी चौथी बीबी हैं, यह कैसा इत्तेफाक है।
लड़की ने बताया- क्यों बनी चौथी बीबी
इस सवाल के जवाब में लड़की कहती है कि क्योंकि मैंने सुना ये था कि राबिया नाम की लड़कियां होती हैं, वो चौथी बेटियां होती हैं। फिर मैंने सोचा कि चौथी बेटी तो मैं नहीं हूं क्योंकि मैं दूसरे नंबर पर हूं, इसलिए मैंने कहा कि चलो नाम का मतलब ही चौथे पर फिट होना है तो चौथी शादी ही कर लेती हूं। तो मैं चौथी बीबी बन जाती हूं।
सोशल मीडिया पर हैरानी जता रहे लोग
इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर आश्चर्य जताया है। पब्लिक नोज नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा कि इसीलिए वे उन्हें पढ़ाई नहीं करने देते। एक दूसरे यूजर ने इन्हें बेहूदा करार दिया।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…