Select Date:

यूक्रेन के आकाश में दिखा आग का रहस्‍यमय गोला, UFO या कुछ और? दहशत में आए लोग

Updated on 20-04-2023 08:01 PM
कीव: यूक्रेन में भीषण युद्ध के बीच कीव के आसमान में आग का एक विशाल गोला दिखाई दिया है। पहले यह रिपोर्ट आई थी कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का सैटलाइट गिरा है लेकिन अब उसने इसका खंडन किया है। नासा ने कहा कि RHESSI सैटलाइट यूक्रेन में नहीं गिरा है। यूक्रेन के आसमान में इतना तेज प्रकाश दिखाई दिया जिससे लोगों को लगा कोई उल्‍कापिंड धरती पर गिरा है। युद्ध के बीच इस प्रकाश को देखकर लोग दहशत में आग गए।

इस आग के गोले के बाद कीव के आसमान में एयर रेड का अलर्ट जारी कर दिया गया। सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि एक अज्ञात ऑब्‍जेक्‍ट कीव के आसमान में दिखाई दे रहा है। ठीक उसी समय एयर रेड के सायरन सुनाई देने लगे और अटकलों का बाजार गरम हो गया। स्‍थानीय लोगों को डर सताने लगा कि कहीं यह नासा का RHESSI सैटलाइट तो नहीं है। यह सैटलाइट 21 साल के बाद धरती पर गिर रहा है।

नासा ने दिया बयान, लोगों ने ली राहत की सांस


यूक्रेन के अधिकारियों ने यह कहना शुरू कर दिया कि यह नासा का सैटलाइट था लेकिन बाद में अमेरिकी एजेंसी ने इस अटकल को खारिज कर दिया। नासा ने कहा कि उसका सैटलाइट अभी अंतरिक्ष में अपनी कक्षा में मौजूद है। नासा के इस बयान के बाद स्‍थानीय लोगों का डर खत्‍म हुआ। कीव शहर के सैन्‍य प्रशासन के प्रमुख सर्गेई पोपको ने कहा कि 19 अप्रैल को करीब 10 रात को कीव के आकाश में किसी ऑब्‍जेक्‍ट का बहुत तेज प्रकाश दिखाई दिया।

उन्‍होंने कहा कि इस घटना के बाद एयर रेड अलर्ट को सक्रिय कर दिया गया। हालांकि एयर डिफेंस को इस ऑपरेशन में नहीं शामिल किया गया। इस घटना के कुछ ही देर बाद यूक्रेन की वायुसेना ने एक बयान जारी करके कहा कि यह तेज चमक किसी सैटलाइट या उल्‍कापिंड के गिरने की हो सकती है। अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि यह प्रकाश किसी चीज से आया था। कीव के आकाश में अक्‍सर रूसी सेना हमले करती रहती है। इस वजह से रूस के ऊपर भी शक की सूई उठ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.