Select Date:

अमेरिका में 2 भारतीय छात्रों की रहस्यमयी मौत 16 दिन पहले पढ़ाई के लिए US गए थे नींद में ही जान गई

Updated on 15-01-2024 01:40 PM

अमेरिका के कनेक्टिकट में 2 भारतीय छात्रों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों 16 दिन पहले ही हायर स्टडीज के लिए अमेरिका गए थे। इनमें से एक छात्र गट्टू दिनेश तेलांगना वहीं, दूसरा छात्र निकेश आंध्र प्रदेश से था। पुलिस ने दोनों छात्रों के घरवालों को बताया कि उनकी मौत नींद में हुई है।

गट्टू दिनेश के अंकल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि जब दिनेश के दोस्त उससे मिलने के लिए उनके कमरे पर गए तो उन्हें दोनों सोते हुए मिले। जब दोनों जगाए जाने पर भी नहीं उठे तो उन्हें एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

गट्टू के पिता को जहरीली गैस से जान जाने की आशंका
22 साल के गट्टू दिनेश की मौत से उसका परिवार सदमे में है। दिनेश के पिता को शक है कि उनके बेटे और उसके दोस्त की मौत कार्बन मोनोक्साइड जहरीली गैस से हुई है।
दिनेश के पिता रिएल्टर के तौर पर काम करते हैं। दिनेश ने पिछले साल चेन्नई की एक प्राइवेट युनिवर्सिटी से कम्यप्यूटर साइंस में बीटैक की डिग्री हासिल की थी।

इसके बाद उसने कनेक्टिकट की सेकरेड हार्ट युनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। निकेश के परिवार वालों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। गट्टू दिनेश के परिवार के लोग अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं।

अमेरिका में भारतीय मूल के परिवार की मौत​​​​​​​
अमेरिका में पिछले महीने भी एक भारतीय परिवार की मौत हो गई थी। अमेरिका के मैसाचुसेट्स में रहने वाले भारतीय मूल के एक परिवार के 3 सदस्यों की उनके घर में लाश मिली थी। इनमें राकेश कमल उनकी पत्नी टीना और 18 साल की बेटी एरियाना शामिल थे। कमल परिवार पर करीब 83 करोड़ रुपए का कर्ज था। उनके बंगले की कीमत 41 करोड़ रुपए बताई गई थी।

​​​​​​​शाम करीब 7:30 बजे (अमेरिकी समय के मुताबिक) कमल परिवार के एक रिश्तेदार उनके घर गए थे। इस दौरान उन्हें एक शव नजर आया। रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें घर में ही बाकी 2 शव भी मिले।​​​​​​​

राकेश और टीना ने हाल ही में दिवालिया घोषित किए जाने का आवेदन दिया था। उन पर 83 करोड़ रुपए तक का कर्ज था। उनका बंगला भी नीलाम होने वाला था। रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश मैसाचुसेट्स के सबसे पॉश इलाके में रहते थे। राकेश के शव के पास पुलिस को गन भी मिली थी।​​​​​​​



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.