चीन में फैली रहस्यमय बीमारी, दुनिया को याद आया कोरोना, डब्ल्यूएचओ के भी उड़े होश, जानें सबकुछ
Updated on
23-11-2023 02:14 PM
बीजिंग: चीन में बीते कुछ दिनों में न्यूमोनिया जैसी एक बीमारी बच्चों में तेजी से फैली है। करीब दो हफ्ते में ही इस बीमारी की चपेट में आए मरीजों से अस्पताल भर गए हैं और कई इमरजेंसी कदम स्थानीय स्तर पर उठाने पड़े हैं। इसने विश्व स्वास्थ्य संगठन और दुनियाभर के देशों को चिंता में डाल दिया है। जिस तरह से ये बीमारी फैली है, उसने कोरोना संक्रमण के फैलने की यादों को ताजा कर दिया है। उत्तरी चीन से ये बीमारी फैलनी शुरू हुई है। ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि इसके लक्षण क्या हैं, अभी तक इसके बारे में कितनी जानकारी है और इससे बचाव के क्या उपाय हैं।
10 दिन पहले, 13 नवंबर को चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अफसरों ने जानकारी दी थी कि देश में एक नई बीमारी के मरीजों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिसमें मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही है। खासतौर से बच्चे इससे ज्यादा प्रभावित हैं। बयान में कहा गया था कि देश के उत्तरी क्षेत्रों में पिछले तीन सालों की इसी अवधि की तुलना में इस साल 15 अक्टूबर के बाद से से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी देखी जा रही है, जो तेजी से बढ़ रही है। 21 नवंबर को सार्वजनिक रोग निगरानी प्रणाली प्रोमेड ने उत्तरी चीन में बच्चों में न्यूमोनिया जैसी बीमारी होने के बारे में सूचना दी, जब अस्पताल मरीजों से भरने लगे थे।
अस्पतालों में नहीं नए मरीजों के लिए जगह
चीन के कुछ क्षेत्रों, खासतौर से बीजिंग, लियाओनिंग और आसपास के इलाकों के अस्पतालों में इस रहस्यमयी बीमारी से प्रभावित बच्चे सबसे ज्यादा आ रहे हैं। निमोनिया जैसे लक्षण वाले रोगियों से अस्पताल भर गए हैं। इन रोगियों से दूरी बनाने और मिलते हुए मास्क जैसी एहतियात बरतने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये बीमारी किसी वायरस की वजह से फैल रही है, या इसका कारण कोई और है।
अभी तक इस रहस्यमयी बीमार की चपेट में आए लोगों में बीमारी के शुरुआती लक्षण निमोनिया की तरह हैं। इन मरीजों को बुखार और खांसी के साथ सांस लेने में कठिनाई हो रही है। बीमारी में खासतौर से फेफड़ों पर असर हो रहा है। कुछ मामलों में घर पर ही रोगी ठीक भी हो रहे हैं तो कुछ रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता हो रही है। अलग-अलग मरीजों की बीमारी की गंभीरता अलग दिख रही है। ये एक हद तक कोरोना संक्रमण के लक्षणों से भी मिलता है।
चीन और डब्ल्यूएचओ ने बीमारी पर क्या कहा
चीने के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सांस संबंधी बीमारियों में वृद्धि के लिए कोविड-19 प्रतिबंधों को हटाने और इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया (बच्चों में एक आम संक्रमण, आरएसवी) और कोविड के चलते बनने वाले वायरस सहित जैसे रोगजनकों के प्रसार को जिम्मेदार ठहराया है। दूसरी ओर डब्ल्यूएचओ इस बीमारी को लेकर चिंतित है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि उसकी ओर से चीन से सांस संबंधी बीमारियों में वृद्धि और बच्चों में निमोनिया के समूहों की रिपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अनुरोध किया गया है।
डब्ल्यूएचओ की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि चीन में लोग सांस संबंधी बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए टीकाकरण, बीमार लोगों से दूरी उचित दूरी बनाकर रखना,बीमार होने पर घर पर में एकांत में रहना, जरूरत पड़ने पर टेस्ट परीक्षण और डॉक्टर की सलाह, उचित रूप से मास्क पहनना और नियमित रूप से हाथ धोने जैसी बातों का पालन करें।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…