Select Date:

पानी से भरा हुआ है रहस्यमय ग्रह, नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप की नई खोज से वैज्ञानिक हैरान

Updated on 16-05-2023 06:40 PM
वॉशिंगटन: खगोलविदों ने लगभग 40 प्रकाश-वर्ष दूर एक तारे के चारों ओर घूमने वाले ग्रह जीजे 1214बी (GJ 1214b) को लेकर नया शोध किया है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से मिनी नेपच्यून के नाम से जाने जाने वाले इस ग्रह को बारीकी से देखा गया है। मिनि नेपच्यून विशाल गैसीय ग्रह का एक सिकुड़ा हुआ संस्करण है। क्योंकि हमारे सौरमंडल में ऐसा कोई ग्रह नहीं है, इसलिए वैज्ञानिकों को इसके प्रति जिज्ञासा बनी हुई है। लेकिन अब इसके कुछ रहस्य धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।

पहले जब इस ग्रह को देखा गया था तो इस पर बादलों की घनी परत देखी गई थी, जिसने इसके अंदर देखने से रोक दिया था। लेकिन जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अब तक का सबसे शक्तिशाली टेलीस्कोप है, जो इनफ्रारेड हीट कैमरे से लैस है। इस टेलीस्कोप ने घने बादलों की जांच की, जिससे जुड़े रिजल्ट 10 मई को जर्नल नेचर में पब्लिश किया गया है। नासा शोधकर्ताओं के मुताबिक जीजे 1214बी में भाप से बना वातावरण है। इससे नासा शोधकर्ता मान रहे हैं कि ये ग्रह 'पानी से भरा' है।

जेम्स वेब ने खोजी खास जानकारी

नासा की जेट प्रोपल्शन लैब के एक एक्सोप्लैनेट शोधकर्ता रॉब जेलेम ने एक बयान में कहा, 'पिछले लगभग एक दशक से इस ग्रह के बारे में हमें सिर्फ यह पता था कि इसका वातावरण बादल भरा या धुंधला था।' JWST के मिड-इन्फ्रारेड इंस्ट्रूमेंट (MIRI) का इस्तेमाल ग्रह का तापमान मैप करने के लिए किया गया। कक्षा में घूमने के दौरान इसके दिन और रात दोनों का ही तापमान कैप्चर किया गया, जिसके डेटा से खगोलविद यह पता लगाने में सक्षम हुए कि यह किस चीज से बना है।

तापमान में हुआ बदलाव

GJ 1214b के तापमान में नाटकीय रूप से बदलाव हुए। इसमें पाया गया कि दिन में तापमान 535 डिग्री फारेनहाइट और फिर रात में 100 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया। पृथ्वी के लिहाज से इसे ऐसे समझा जा सकता है कि एक ही दिन में तेज गर्मी हो और फिर उसी रात को बर्फीला तूफान आए। शोध में कहा गया कि इस तरह तापमान में उतार चढ़ाव से पता चलता है कि ग्रह का वातावरण केवल हल्के हाइड्रोजन अणु से नहीं बना हो सकता, बल्कि इसमें पानी या मीथेन जैसा भी कुछ होना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.