Select Date:

समुद्र में मिली रहस्यमय चीज, वैज्ञानिक देख कर बोले 'सोने का अंडा', किस जानवर ने दिया

Updated on 08-09-2023 02:17 PM
वॉशिंगटन: हमारा समुद्र रहस्यों से भरा है। अमेरिका के अलास्का तट के करीब समुद्र में एक अजीबोगरीब चीज मिली है। यह एक सोने की तरह चमकीली चीज है। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक यह चमकदार चीज छूने पर त्वचा के ऊतकों की तरह लगती है। यह अंडे की खोल या समुद्री स्पंज के अवशेष हो सकते हैं, लेकिन प्रयोगशाला में डीएनए टेस्ट से विज्ञान के लिए पूरी तरह से एक बिल्कुल ही अज्ञात जानवर का पता चल सकता है।

साउथेम्प्टन में राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान केंद्र की डॉ. टैमी हॉर्टन यह नहीं बता सकीं कि रहस्यमय वस्तु क्या है, लेकिन उन्होंने इस बात पर सहमति जताई की संभवतः ये एक नई प्रजाति है। उन्होंने कहा कि गहरे समुद्र में अज्ञात चीजें खोजना सामान्य है। हमारे पास खोजने के बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि हम इसका अधिक बारीकी से अध्ययन करेंगे। यह किस तरह का जीव है इसका पता लगाने के लिए आनुवंशिक विश्लेषण करेंगे। इस चीज को एक बड़े छेद के साथ पाया गया था, जिससे माना जा रहा है कि उसके अंदर से कुछ निकला है।


क्या मानते हैं एक्सपर्ट्स


डॉ. हॉर्टन का मानना है कि यह एक अंडे का खोल या स्पंज हो सकता है। एक्सेटर यूनिवर्सिटी में समुद्री संरक्षण में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. लुसी वुडल ने भी स्पंज होने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि हो सकता है यह छेद समय के साथ हुई क्षति हो। लेकिन फिर भी इससे यह पता चलता है कि गहरे समुद्र में जीवन कैसे रहता है और पनपता है। उन्होंने कहा, 'गहरा समुद्र रहस्यों से भरा हुआ है। बस इसे खोजने की जरूरत है। मैं देखना चाहूंगी कि इससे जुड़ी जांच में क्या निकलता है।'

समुद्र में सोने का अंडा?
प्लायमाउथ विश्वविद्यालय में डीप सी इकोलॉजी के प्रोफेसर केरी हॉवेल ने कहा कि अब तक उन्होंने जो भी चीजें देखी हैं, यह उससे एकदम अलग है। उन्होंने कहा, 'मैं 20 वर्षों से समुद्र की गहराइयों में चीजें खोज रहा हूं, लेकिन आज तक ऐसा कुछ भी नहीं देखा। नई चीजें खोजना बेहद अलग है और मैं जानना चाहता हूं ये क्या है। समुद्र में कई प्रजातियां अभी तक नहीं खोजी गई हैं, ये उनमें से एक हो सकता है।' उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह स्पंज है तो छेद के जरिए यह जानवर सांस लेता रहा होगा और अगर यह अंडा है तो इसके जरिए कोई जानवर बाहर निकला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.