MYTHRI मूवीज बना रही प्लान, 'पुष्पा 2' जैसे होंगे तेवर, हरीश शंकर करेंगे डायरेक्ट
Updated on
02-04-2025 01:25 PM
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' थिएटर्स में रिलीज हो गई है। उन्होंने ईद पर अपने फैंस को इस फिल्म की सौगात दी। अब उनका अगला प्रोजेक्ट क्या है, इसकी भी चर्चा जोर-शोर से होने लगी है। और इसको लेकर कुछ अपडेट्स भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने डायरेक्टर हरीश शंकर के साथ हाथ मिलाया है। दिलचस्प बात ये है कि इसका 'पुष्पा 2' फेम माइथ्री मूवी मेकर्स से कनेक्शन है। यानी सलमान और हरीश मिलकर एक बड़ा धमाका करने वाले हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट।
फिल्मफेयर सहित चल रही अफवाहों के अनुसार, सलमान खान इस समय हरीश शंकर के साथ एक एंटरटेनमेंट मूवी के लिए बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म को कथित तौर पर 'पुष्पा 2' फेम माइथ्री मूवी मेकर्स बनाएगी और इसे बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा।
'जाट' से बॉलीवुड में होगा दबदबा!
दिलचस्प बात ये है कि मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करने वाले इस प्रोडक्शन हाउस ने सनी देओल की फिल्म 'जाट' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने का फैसला किया है। गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी ये मूवी एक्शन एंटरटेनर है, जो 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
सलमान की फिल्म कर चुके हैं रीमेक
सलमान या हरीश की तरफ से अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। यहां बताते चलें कि हरीश शंकर ने इससे पहले सलमान की ब्लॉकबस्टर 'दबंग' को पवन कल्याण के साथ तेलुगू में 'सरदार गब्बर सिंह' के नाम से रीमेक किया था।
हरीश शंकर की अगली फिल्म
हरीश शंकर ने पिछली बार रवि तेजा की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' का निर्देशन किया था। 2024 की यह फिल्म अजय देवगन स्टारर 'रेड' की रीमेक थी। इसमें जगपति बाबू, भाग्यश्री बोरसे, तनिकेला भरानी, सुभलेखा सुधाकर, बाबू मोहन, अन्नपूर्णा, गौतमी और कई अन्य कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। निर्देशक की अगली फिल्म उस्ताद भगत सिंह के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की उम्मीद है। इसमें पवन कल्याण होंगे। ये थलपति विजय की 'थेरी' का तेलुगु भाषा में रीमेक है।
माइथ्री मूवी मेकर्स के बारे में
Mythri Movie Makers फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। इसे साल 2015 में बनाया गया था। इसके फाउंडर्स Naveen Yerneni, Yalamanchili Ravi Shankar और Mohan Cherukuri (CVM) हैं। ये मुख्य रूप से तेलुगू फिल्मों पर काम करता है। इसके बैनर तले 'सरकारु वारी पाटा', 'पुष्पा' पार्ट 1 और पार्ट 2 और अब 'जाट' बनाई गई है। इस कंपनी ने 'सलार', 'हनुमान', 'Aadujeevitham', 'थंगालन', 'मिस्टर बच्चन' जैसी फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट किया है।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…