शिवानी के बर्ताव को लेकर नेज़ी ने दी ऐसी सलाह, फैंस बोले- एकदम कमाल का बंदा है
Updated on
12-07-2024 05:57 PM
'बिग बॉस ओटीटी 3' में हर दिन कंटेस्टेंट्ल का नया रूप और नए तेवर देखने को मिल रहे हैं। लेकिन एक कंटेस्टेंट, जो घर में सबके बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, वह हैं रैपर नेजी। वह घर में जिसे भी जरूरत हो, उसे सलाह देते नजर आते हैं। वह सही मुद्दों पर स्टैंड लेते हैं और अपनी बात एकदम क्लियर-कट रखते हैं, जिसकी तारीफ होस्ट अनिल कपूर ने भी की थी। शिवानी को भी अब नेज़ी की पर्सनैलिटी और अंदाज पसंद आने लगा है। तभी तो वह हाल ही उनसे सलाह लेती दिखीं। मेकर्स ने प्रोमो भी रिलीज किया है।
Bigg Boss OTT 3 के प्रोमो में शिवानी, नेज़ी से सलाह मांगती हैं कि वह उन्हें बताएं कि वह कैसे तमीज से बात करें, और कैसे पेश आएं कि सब पसंद करें। तब नेज़ी उन्हें प्यार से समझाते हैं और सलाह देते हैं कि वह चिल्लाएं नहीं, बल्कि धीरे बात करें, थोड़ी टोन डाउन करें।
'मुझे बता दो कैसे तमीज से बात करूं'
वीडियो में शिवानी, नेज़ी से बोलती हैं, 'भाई मेरे लिए भी बता दो आप कि मैं कैसे तमीज से बात करूं। तब नेजी कहते हैं, 'जब धीरे बोलती है तो कितनी अच्छी लगती हो। तुम काफी लाउड है और जब तुम बोल रही होती हो ना फिर कोई वैल्यू नहीं रहती। फिर कोई क्यूं सुने। तुम्हारी आवाज चुभती है ना तो सामने वाला चिढ़ जाता है कि मैं नहीं सुन सकता इसको। तुम साफ बोलती हैं ना तो मेरे भी कान खड़े हो जाते हैं कि कोई और लड़की तो नहीं बोल रही।'
नेज़ी ने दी कमाल की सलाह
नेज़ी फिर कहते हैं, 'तुम अपना स्टाइल मत चेंज करो हमारे लिए। दूसरे लोग इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि तुम चिल्लाकर बात करती हो। बस अपना टोन डाउन करो। अपने अंदर वॉल्यूम अप-डाउन का बटन ढूंढो।'
फैंस हुए नेज़ी के मुरीद
यह वीडियो चर्चा में हैं, और फैंस भी नेज़ी की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'ये बंदा एकदम कूल है। सबसे रियल पर्सनैलिटी।' एक और कमेंट है, 'नेज़ी ने सही कहा कि थोड़ी बदतमीजी भी कम कर दे तो इसके लिए सही रहेगा।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'कमाल का बंदा है नेज़ी।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…