नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी इस सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो में से एक में होगी, 8 घंटे तक चलेंगी रस्में
Updated on
02-12-2024 05:01 PM
नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला की शादी इसी महीने 4 दिसंबर को होने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये स्टार जोड़ी हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात फेरे लेगी। वेडिंग वेन्यू अन्नपूर्णा स्टूडियो खास मायने रखता है, क्योंकि इसकी स्थापना एक्टर और दूल्हा बनने को तैयार नागा चैतन्य के दादा अक्किनेनी नागेश्वर राव ने 1976 में की थी।इस खास जगह पर स्टार जोड़ी अपनी जिंदगी का नया अध्याय 4 दिसंबर को शुरू करने के लिए तैयार है। अन्नपूर्णा स्टूडियो हैदराबाद के बंजारा हिल्स में 22 एकड़ में फैला है। स्टूडियो में 60 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है और यह टॉलीवुड की फिल्मों के निर्माण का एक प्रमुख केंद्र भी है।
देश के सबसे बड़े फिल्म प्रॉडक्शन स्टूडियो में होती है गिनती
अन्नपूर्णा स्टूडियो की गिनती देश के सबसे बड़े फिल्म प्रॉडक्शन स्टूडियो में की जाती है। शोभिता ने सोशल मीडिया पर शादी से पहले की कई रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
होने वाली दुल्हन के लिए आम, जामुन के पेड़ों के पत्तों से होगी सजावट
राता समारोह साउथ कल्चर में शादी से पहले किए जाने वाला एक महत्वपूर्ण रस्म है, जिसमें होने वाली दुल्हन के लिए आम, जामुन के पेड़ों के पत्तों के साथ एक बांस की छड़ी लगाई जाती है और फिर उसकी नवरत्न (नौ रत्न) और नवधान्य (नौ अनाज) जैसी सामग्रियां चढ़ाकर पूजा की जाती है।
पूजा के बाद यह प्रार्थना की जाती है
पूजा के बाद यह प्रार्थना की जाती है कि दुल्हन और दूल्हा अपनी नई गृहस्थी में खुश और सुखी जिंदगी के साथ आगे बढ़ें। राता समारोह के बाद, मंगलास्नानम रस्म होता है। मंगलास्नानम के दौरान, दुल्हन के शरीर पर हल्दी का लेप लगाया जाता है।
शादी की रस्में 8 घंटे से ज़्यादा लंबी होंगी
शोभिता के एक करीबी सूत्र ने बताया, तेलुगू ब्राह्मण परंपराओं के अनुसार शादी की रस्में 8 घंटे से ज़्यादा लंबी होंगी। शोभिता अपनी शादी में सोने की जरी से लैस कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनेंगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…