ग्रेटर नोएडा प्लॉट स्कीम के ड्रॉ में नहीं आया है नाम, 31 तक आ जाएगा पैसा, 25 से मिलेगा आवंटन लेटर
Updated on
20-10-2023 01:58 PM
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉट स्कीम का ड्रॉ परिणाम जारी हो गया है। इस ड्रॉ में जिन लोगों का नाम नहीं आया है, उनका पैसा 31 अक्टूबर तक उनके अकाउंट में आ जाएगा। अथॉरिटी का कहना है कि शुक्रवार से पैसा लोगों के अकाउंट में आना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए गुरुवार को यमुना अथॉरिटी ने संबंधित बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग की और निर्देश दिए कि हर रोज जितने लोगों का पैसा उनके अकाउंट में बैंक भेजेगा उसकी रिपोर्ट रोजाना शाम को अथॉरिटी को भेजी जाएगी। इससे यहा पता चलता रहेगा कि पैसा वापस भेजने की प्रक्रिया बैंक कितनी सक्रियता से कर रहा है।
यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉट स्कीम में 1184 प्लॉटों के लिए एक लाख 30 हजार 899 लोग ड्रॉ में शामिल हुए थे। बुधवार को इनका ड्रॉ हुआ था। अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि आज से लोगों के अकाउंट में पैसा वापस होना शुरू हो गया है। अब यह जल्द लोगों के खाते में पहुंच जाएगा। इससे उनकी परेशानी दूर हो जाएगी। उन्हें अथॉरिटी का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
25 से मिलेगा प्लॉट का आवंटन लेटर
यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉट स्कीम के ड्रॉ में जिन लोगों का नाम आया है, उन्हें बुधवार 25 अक्टूबर से आवंटन लेटर मिलना शुरू हो जाएगा। आवंटन लेटर मिलने के 60 दिन के अंदर संबंधित प्लॉट का पूरा पेमेंट करना होगा। जो लोग 60 दिन में पेमेंट नहीं कर पाएंगे उनका प्लॉट निरस्त हो जाएगा। इस ड्रॉ में केवल उन लोगों को शामिल किया गया था जिन्होंने आवेदन करने के दौरान एकमुश्त पैसा देने का पेमेंट प्लान भरा था। किश्तों में पेमेंट देने का प्लान भरने वालों को ड्रॉ में शामिल नहीं किया गया था।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…