सलमान खान के 'बिग बॉस ओटीटी 3' में मुनव्वर फारूकी के इस दोस्त का नाम कंफर्म! जानिए कौन हैं ये शख्स
Updated on
17-04-2024 01:23 PM
टीवी की दुनिया का सबसे पॉप्युलर और बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर से आपके सामने आने वाला है। इसका ओटीटी सीजन 3 जल्द शुरू होगा। पहले खबर थी कि ये मई में आएगा। लेकिन बाद में हवा उड़ी कि इसे इस साल लाने का कोई प्लान नहीं है। मगर फिर मेकर्स की तरफ से ही एक पोस्ट किया गया और इसकी पुष्टि की गई कि सलमान खान 'बिग बॉस ओटीटी 3' में लौट रहे हैं। हालांकि बाद में डिलीट कर दिया। खैर। अब इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। कंफर्म नहीं लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी के सबसे अजीज दोस्त नजर आ सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस सीजन 17' के विनर मुनव्वर फारूक के खास दोस्त सदाकत खान 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री कर सकते हैं। वह पेशे से डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और इनके इंस्टाग्राम पर 300K फॉलोवर्स हैं। इन्हें अक्सर मुनव्वर के साथ देखा गया है। दोनों ही एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते हैं। सुख-दुख के साथी हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट
रिपोर्ट्स का दावा किया जा रहा है कि सदाकत खान Bigg Boss Ott Season 3 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं, जो इसका हिस्सा बनेंगे। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। इनके अलावा इस शो के लिए शहदाजा धमी, प्रतीक्षा होनमुखे, अरहान बहल, सना सईद समेत अन्य के नाम इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के तौर पर बताए जा रहे हैं।
मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर किया डिलीट
वहीं, Endemol Shine India की तरफ से 16 अप्रैल की शाम को इंस्ट्रगाम पर पोस्ट किया था। कैप्शन में लिखा था, 'एंटरटेनमेंट और ड्रामा के लिए तैयार हैं? नीचे कॉमेंट करें कि आप बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के अगले सीजन में लड़ते-झगड़ते किसे देखना चाहते हैं।' इसके साथ उन्होंने सलमान खआन का ग्राफिक पोस्टर शेयर किया था। मगर ना जाने क्या हुआ, उन्होंने इसको बाद में डिलीट कर दिया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…