विराट कोहली के आउट होने पर नाना पाटेकर छोड़ देते हैं खाना-पीना, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे, मीम्स वायरल
Updated on
03-01-2025 06:22 PM
नाना पाटेकर ने हाल ही खुलासा कि विराट कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं। कोहली उन्हें इतने ज्यादा पसंद हैं कि अगर वह आउट हो जाते हैं तो उनकी भूख ही मर जाती है। वह खाना छोड़ देते हैं। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार मीम और रिएक्शन शेयर करने लगे। विराट कोहली के फैंस ने नाना पाटेकर की बातों से एकदम रिलेट किया और कहा कि उनका भी ऐसा ही हाल हो जाता है।
दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में चल रहा है। भारत की ओर से पहली पारी में विराट कोहली से उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह रनों की बौछार करेंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं सका और वो आउट हो गए। इसके बाद से नाना पाटेकर को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई और यूजर्स कयास लगाने लगे कि क्या विराट के आउट होने पर नाना ने खाना खाया होगा? वहीं कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि नाना को विराट कोहली के मैदान पर उतरने से पहले खा लिया करें।
नाना पाटेकर बोले- विराट आउट होता है तो खाने की इच्छा नहीं होती
नाना पाटेकर ने 'TV9' को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'विराट ऐसा प्लेयर है, जिसे मैं बहुत चाहता हूं। अगर विराट आउट हो जाता है तो भूख खत्म हो जाती है। कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है।' एक्टर के इस कमेंट से सभी क्रिकेट प्रेमियों के इमोशन जाग गए और उन्होंने कोहली की तारीफ करनी शुरू कर दी। बेशक, विराट कोहली मैदान पर ही नहीं, बल्कि लाखों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों के किंग हैं। फील्ड के बाहर भी उनका जलवा हमेशा छाया रहता है।
यूजर्स ने लिए मजे, मीम और ट्वीट्स वायरल
नाना पाटेकर ने विराट कोहली के लिए जो कहा, उसके बाद यूजर्स ने मजेदार मीम शेयर किए। एक मीम था, 'क्या करूं मैं भूख का? कुछ खा भी तो नहीं सकता, विराट से प्यार जो करता हूं।'
'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो वह दिसंबर 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'वनवास' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…