Select Date:

नाना बिग बी की पॉपुलैरिटी से अनजान थे अगस्त्य नंदा बिग बी से ज्यादा अभिषेक बच्चन के फैन हैं, बोले- मामू मेरे रियल हीरो

Updated on 15-01-2024 02:27 PM

अगस्त्य नंदा के अनुसार बच्चन परिवार का यह रिवाज है कि घर पर काम से जुड़ी बातें नहीं की जाती हैं। यही वजह रही है कि उन्हें बचपन में नाना अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी का अंदाजा नहीं था। जब एक दिन बिग बी उनके स्कूल गए, तो सभी लोग उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़े। इस वक्त अगस्त्य को समझ में आया कि नाना का असल स्टारडम क्या है। बाद में फिल्में देखने के बाद उन्हें समझ में आ गया है कि क्यों बिग बी को महानायक कहा जाता है।

दूसरी तरफ, अगस्त्य बिग बी नहीं बल्कि अपने मामू अभिषेक बच्चन के फैन हैं। अभिषेक उनके लिए किसी रियल लाइफ हीरो से कम नहीं हैं।

बिग बी के स्टारडम से वाकिफ नहीं थे अगस्त्य

फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में अगस्त्य ने बताया- जिस तरह मेरा परिवार रहा है, घर पर काम की बात नहीं होती है। मेरे नाना ने कभी भी घर पर काम के बारे में बात नहीं की। ऐसे में मुझे उनके स्टारडम के बारे में नहीं पता था। मेरे लिए वो सिर्फ नाना थे, ना कि कोई सुपरस्टार।

जब वो स्कूल आते थे, तब हर कोई उनके लिए पागल हो जाता। तब भी मैं कुछ समझ नहीं पाता था। एक दिन वो ग्रैंडपेरेंट्स डे पर स्कूल आए। तब उनके स्टारडम के बारे में मुझे पता चला। फिर जब मैंने फिल्में देखनी शुरू कीं, तब पता चला कि वो इतने बड़े सुपरस्टार हैं।

अगस्त्य ने बताया कि नानी जया बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं है कि घर पर काम से जुड़ी कोई भी बातें हों।

अभिषेक की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं अगस्त्य

अगस्त्य ने आगे बताया कि बिग बी नहीं बल्कि वो अभिषेक बच्चन के फैन रहे हैं। उन्होंने कहा- मैंने कभी नानू को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रूप में नहीं देखा है। वो मेरे लिए सिर्फ नानू रहे हैं।

मेरे मामू वास्तव में बड़े होने पर मेरे हीरो रहे हैं। हमारी जेनरेशन धूम, हाउसफुल, गुरु जैसी फिल्में देखकर बड़ी हुई है। ये हमारी फिल्में हैं। मेरे मामू मेरे हीरो थे, जब मैंने धूम देखी तो मुझे लगा, 'हे भगवान, वो बाइकें'। मेरे नाना एक पीढ़ी आगे के थे, इसलिए मैं उन्हें देखकर बड़ा नहीं हुआ। मैं मामू को देखकर बड़ा हुआ हूं, इसलिए मैं उनका बहुत बड़ा फैन था और अब भी हूं।

उन्होंने आगे कहा- मामू को ज्ञान देना पसंद है, यह उनकी पसंदीदा चीज है। वो आपको किसी भी चीज के बारे में ज्ञान दे सकते हैं। उनकी सारी बातें मेरे लिए बहुत जरूरी रहती हैं और उससे मुझे मदद भी मिलती है। मैं उन्हें सुनता हूं और उन बातों को अपनाता भी हूं।

अगस्त्य नंदा हाल ही में फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू किया है। इसमें उनके साथ सुहाना कपूर और खुशी कपूर भी नजर आई थीं। अगस्त्य आने वाले दिनों में श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस में दिखाई देंगे, जो लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी के जीवन पर आधारित होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.