Select Date:

नंदमुरी बालकृष्ण ने मंच पर अंजलि को दिया धक्का, भड़क उठे लोग! पर एक्ट्रेस को ही कह रहे- ये लेडी बेवकूफ है क्या?

Updated on 30-05-2024 01:58 PM
तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने भरे मंच पर एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा किया जिसको देखकर लोग हैरान तो हो ही रहे, साथ ही एक्टर के इस भद्दे व्यवहार को लेकर खूब थू-थू भी कर रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण अंजलि को धक्का देते दिख रहे हैं और अपने साथ अचानक हुई इस घटना से एक्ट्रेस हैरान रह जाती हैं लेकिन कैमरे के सामने हुए इस वाकये को काफी स्मार्टली कवर करने की कोशिश भी करती दिख रही हैं। जहां एक्टर की इस हरकत पर लोग बिफर पड़े हैं, वहीं एक्ट्रेस का रिएक्शन देखकर काफी लोग हैरानी भी जता रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नंदमुरी बालकृष्ण को अंजलि की अपकमिंग फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज़ इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। इस फिल्म में विश्व सेन और नेहा शेट्टी भी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जैसे ही नंदमुरी बालकृष्ण मंच पर सामने आते हैं, वहां नेहा के साथ खड़ी अंजलि का पीछे हटने का इशारा करते हैं। इससे पहले कि वो उनकी बात समझ पातीं, नंदमुरी बेपरवाह एक्ट्रेस को जोर से धक्का दे देते हैं जिससे वो पीछे गिरते-गिरते बचती हैं। वहीं अंजलि एक्टर के इस व्यवहार को देखकर जोर से ठहाके लगाने लगती हैं और नेहा भी उनके साथ हंसने लगती हैं। हालांकि इसके बाद भी एक्टर उनसे काफी कुछ कहते हुए दिख रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे पर कोई हंसी-मजाक जैसा भाव नहीं है।

एक्टर पर भड़के लोगों ने कहा- ये हद अपमान और दादागीरी है

अब सोशल मीडिया पर लोग ये सब देखकर बौखला रहे हैं। जहां अधिकतर लोग एक्टर की हरकत पर बिफरे दिख रहे हैं, वहीं काफी लोगों ने इस घटना के बाद हंस रहीं एक्ट्रेस को भी जमकर सुनाया है। लोगों ने एक्टर पर भड़कते हुए कहा है, 'ये हद अपमान और दादागीरी है। इन्हें माफी मांगनी चाहिए और कसम खानी चाहिए कि फिर वह किसी महिला के साथ ऐसा नहीं करेंगे।' एक और ने कहा- ऐसे कैसे कोई किसी को बेइज्जत कर सकता है, अगर अंजलि की जगह मैं होती तो वहीं इज्जत उतार देती और वहां से चली जाती।' एक और यूजर ने लिखा- ये पागल हो गए क्या और अंजलि क्यों कवर कर रही हैं? एक यूजर ने लिखा- ये एक्सेप्ट करने लायक नहीं है।

एक्ट्रेस का रिएक्शन देख लोगों ने कहा- ये बेवकूफ हैं क्या?

वहीं काफी लोग अंजलि का रिएक्शन देख हैरन हैं। एक ने कहा है- इतनी बड़ी बात हुई और ये बेवकूफ की तरह हंस रही हैं। एक और यूजर ने कहा- हंस रही हैं? ये कितना शर्मनाक है!काफी लोगों ने यही कहा है- सबसे अधिक चिढ़ पैदा करने वाली बात ये है कि ये लेडी हंस रही हैं, इन्हें ये फनी लगा। बहुत सारे लोगों ने भड़ास एक्ट्रेस पर निकाली और कहा- ये हंस क्यों रहीं, शर्म आनी चाहिए। कुछ लोगों ने इसे प्लान के तहत बनाया वीडियो भी कहा है ताकि फिल्म का प्रमोशन हो सके।

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म, जो होनेवाली है रिलीज

वर्कफ्रंट की बात करें तो नंदमुरी बालकृष्ण 100 से अधिक फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। 'अखंडा', 'वीरसिम्हा रेड्डी', 'भगवंत केसरी', 'लीजेंड' और 'सिम्हा' जैसी उनकी कई फिल्में काफी हिट रही हैं। वह आखिरी बार 'वीरसिम्हा रेड्डी' (2023) में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्म बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित 'अखंडा 2' है।


अंजलि की फिल्म 31 मई को हो रही रिलीज

वहीं अंजलि की बात करें तो वह तमिल और तेलुगु भाषा की कई फिल्मों जैसे 'अन गाड़ी थेरु', 'एंगयेयम एप्पोथम', 'सीथम्मा वकिट्लो सिरिमल्ले चेट्टू' और 'गीतांजलि' में नजर आ चुकी हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.