Select Date:

नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, छठे पर मेलोनी, 10वें पर ट्रूडो, देखें लिस्ट

Updated on 09-12-2023 01:38 PM
वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट जारी हुई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सबसे आगे हैं। 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं। वहीं दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता की अप्रूवल रेटिंग में 10 अंकों का अंतर रहा। यह लिस्ट मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से बनाई गई है। मैक्सिको के राष्ट्रपति ओब्राडोर इस लिस्ट में 66 फीसदी रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहे। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति की रेटिंग 58 फीसदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा की 49 फीसदी रही।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस लिस्ट में सातवें स्थान पर रहे। जो बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग 37 फीसदी रही जो मार्च के बाद से सबसे ऊपर है। राजनीतिक खुफिया रिसर्च फर्म ने 22 वैश्विक नेताओं से जुड़ा सर्वे किया। सर्वे का यह डेटा 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2023 के बीच लिया गया। पीएम मोदी की अस्वीकृति रेटिंग 18 फीसदी के साथ सबसे कम रही। अस्वीकृति दर की बात करें तो टॉप 10 नेताओं में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की 58 फीसदी के साथ सबसे ज्यादा रही।

पहले भी टॉप पर रहे मोदी

ट्रूडो की अस्वीकृति रेटिंग का कारण भारत के साथ राजनयिक विवाद को माना जा रहा है। इससे पहले के सर्वे में भी पीएम मोदी ही टॉप पर थे। अप्रैल के सर्वे में पीएम मोदी को 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली थी, जिसमें वह अमेरिका और ब्रिटेन के समकक्षों को पीछे छोड़ चुके थे। फरवरी में भी पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय नेता थे, हालांकि तब उनकी रेटिंग 78 फीसदी थी। इस बीच, शुक्रवार को पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को एक मजबूत और स्थिर सरकार के लिए वोट करना चाहिए।

टॉप 10 लीडर्स

नामदेशअप्रूवल रेटिंग फीसदी
नरेंद्र मोदीभारत76
एन्ड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोरमैक्सिको66
एलेन बर्सेटस्विट्जरलैंड58
लूला डी सिल्वाब्राजील49
एंथनी अल्बनीजऑस्ट्रेलिया47
जियोर्जिया मेलोनीइटली41
अलेक्जेंडर डी क्रूबेल्जियम37
जो बाइडेनयूएसए37
पेड्रो सांचेजस्पेन37
लियो वराडकरआयरलैंड36


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.