Select Date:

चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर NASA ने दी बधाई, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने भी ISRO को जमकर सराहा

Updated on 15-07-2023 01:32 PM
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: अमेरिका और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को इसके तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी। इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण किया। एलवीएम3-एम4 अपनी श्रेणी में सबसे बड़ा और भारी रॉकेट है और इसे 'फैट बॉय' कहा जाता है।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने ट्वीट किया, "इस शानदार प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई!" ईएसए ने एक बयान में कहा कि वह अपने गहन अंतरिक्ष स्टेशनों के यूरोपीय अंतरिक्ष ट्रैकिंग (एस्ट्रैक) नेटवर्क के माध्यम से चंद्रयान-3 को सहायता प्रदान कर रहा है। ये पृथ्वी पर जमीनी स्टेशन हैं जो संचालकों को अंतरिक्ष के बाहर मिशन के समय अंतरिक्ष यान से जुड़े रहने में मदद करते हैं।

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के प्रशासक सीनेटर बिल नेल्सन ने भी चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई। चंद्रमा पर इसकी सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूं। मैं इस मिशन से मिलने वाले वैज्ञानिक परिणामों को लेकर उत्सुक हूं।"

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के मुताबिक, वांछित ऊंचाई पर पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को 'सॉफ्ट लैंडिंग' कराने की योजना बनाई गई है। इससे पहले भारत चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 को लॉन्च कर चुका है। इस प्रक्षेपण को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की बड़ी सलफता बताया जा रहा है। चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर वैज्ञानिक अनुप्रयोगों को अंजाम देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.