Select Date:

नासा को 8 महीने बाद मिले अंतरिक्ष में खोए 2 टमाटर, देखें कैसी हो गई थी हालत?

Updated on 18-12-2023 02:04 PM
वॉशिंगटन: नासा ने अंतरिक्ष में खोए दो छोटे टमाटरों का एक वीडियो जारी किया है। ये टमाटर 2022 में अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रूबियो से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर पौधे से तोड़ने के दौरान खो गए थे। इस टमाटर की खोज ने हमें दिखाया है कि छह बेडरूम वाले इस अंतरिक्ष स्टेशन पर 17 फीसदी आद्रता जिपलॉक बैग में भोजन को कैसे प्रभावित करती है। रूबियो ने इन टमाटरों को फौरी तौर पर प्लास्टिक के बैग में रखा था, लेकिन वह उनसे खो गया था।

प्लास्टिक बैग में पड़े मिले दोनों टमाटर

नासा ने यह नहीं बताया है कि इन दो टमाटरों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के किस हिस्से से खोजा गया। नासा ने 14 दिसंबर को एक अपडेट में लिखा, "टमाटर के शुरुआती गायब होने के लगभग एक साल बाद, इसे एक प्लास्टिक बैग में सूखा और थोड़ा कुचला हुआ पाया गया था।" "कुछ रंगहीनता के अलावा, इसमें कोई दृश्य माइक्रोबियल या फंगल पैदा नहीं हुआ था।"

रुबियो को एक टमाटर के गायब होने की थी जानकारी

रुबियो ने पहले केवल एक खोए हुए टमाटर का जिक्र किया था। नासा ने कहा है कि इसे 2022 में एक्सपोज़्ड रूट ऑन-ऑर्बिट टेस्ट सिस्टम या एक्सरूट्स प्रयोग के हिस्से के रूप में उगाया गया था। इस प्रयोग में मिट्टी या अन्य विकास माध्यमों के बिना पौधे उगाने के लिए हाइड्रोपोनिक और एरोपोनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। नासा ने कहा कि यह प्रयोग भविष्य के अंतरिक्ष एक्सप्लोरेशन मिशनों के लिए जरूरी पौधों के विकास लिए उपयुक्त समाधान प्रदान कर सकता है।

अंतरिक्ष में कई पौधों को उगा रहा नासा

नासा ने कहा कि आईएसएस पर भोजन उगाने का वास्तविक उद्देश्य उन तकनीकों का अभ्यास करना है जिनका उपयोग भविष्य में चंद्रमा और मंगल ग्रह की खोज के दौरान किया जा सकता है। नासा ने यह भी बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों को ताज़ा भोजन उपलब्ध कराने पर एक से अधिक प्रयोग चल रहे हैं। VEG-05 प्रयोग के जरिए छोटे टमाटरों और दूसरे खाद्य पदार्थों के उत्पादन पर काम किया जा रहा है। वहीं, प्लैनेट हैबिटेट-03 के जरिए अंतरिक्ष स्टेशन पर मल्टी जेनरेशनल प्लांट का अध्ययन किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.