Select Date:

नासा ने पहली बार दिखाया अंतरिक्ष से आया खजाना, सोने-चांदी से कम कीमती नहीं है ये आसमानी राख

Updated on 12-10-2023 02:10 PM
न्यूयॉर्क: नासा ने बुधवार को क्षुद्रग्रह बेन्नु से एकत्र किए गए सबसे बड़े नमूने की पहली तस्वीर जारी की। इस नमूने को नासा के OSIRIS-REx मिशन मिशन के जरिए पृथ्वी पर लाया गया था। इस अंतरिक्ष यान ने बेन्नु के नमूने को लाने के लिए 2020 में उड़ान भरी थी। दो हफ्ते पहले ही OSIRIS-REx का कैप्सूल सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लौटा। इस कैप्सूल ने अमेरिका के यूटा रेगिस्तान में लैंडिंग की थी। इस नमूने को सोना और चांदी से भी ज्यादा कीमती माना जा रहा है। लगभग 750 ग्राम के इस नमूने को पाने के लिए नासा ने 1.16 अरब डॉलर (96,45,86,98,000 रुपये) खर्च किए थे। बेन्नु का यह नमूना 4.6 अरब साल पुराना है। यह इस रहस्य से पर्दा उठा सकता है कि पृथ्वी कैसे बनी और इस पर जीवन की शुरुआत कैसे हुई।


नासा ने बेन्नु के बारे में क्या बताया

नासा ने बेन्नु क्षुद्रग्रह का चयन इसके कार्बनिक यौगिकों की प्रचुरता के आधार पर किया था। इसके अलावा बेन्नु की कक्षा ने मंगल और बृहस्पति के बीच स्थित क्षु्द्रग्रह बेल्ट तक पहुंचने की तुलना में राउंडट्रिप मिशन को सरल बना दिया। नासा के शोधकर्ताों ने इस क्षुद्रग्रह के मलबे से "बोनस कण" खोजने के बारे में आशआ जताई है। OSIRIS-REx क्यूरेशन लीड क्रिस्टोफर स्नेड ने एक बयान में कहा कि सबसे अच्छी 'समस्या' यह है कि इतनी सारी सामग्री है, इसे इकट्ठा करने में हमारी अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी सारी सामग्री का होना वास्तव में शानदार है।

बेन्नु के मलबे से क्या पता चलेगा


अंतरिक्ष यान द्वारा एकत्र किए गए डेटा से पता चला कि क्षुद्रग्रह बेन्नु के बाहरी हिस्से को बनाने वाले कण इतने ढीले हैं कि अगर कोई व्यक्ति इसकी सतह पर उतरे को वह प्लास्टिक की गेंदों के गड्ढे में कदम रखने की तरह ही डूब सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि क्षुद्रग्रहों के नमूने हमें बताते हैं कि पृथ्वी जैसा ग्रह बनाने के लिए वे सभी सामग्रियां क्या थीं और वे हमें यह भी बताने में सक्षम हैं कि इसका नुस्खा क्या था। ये टुकड़े ये भी बता सकते हैं कि वे सामग्रियां एक साथ कैसे आईं और एक साथ मिश्रित होने लगीं और अंत में पृथ्वी पर रहने योग्य वातावरण बन गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.