नसीरुद्दीन शाह की दो टूक- हिजाब और सानिया मिर्जा की स्कर्ट की चिंता छोड़ें मुसलमान, PM मोदी के लिए कही ये बात
Updated on
12-06-2024 01:43 PM
बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह अक्सर चर्चित मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की बात हो या फिर देश की, वह चुप रहने वालों में से नहीं हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने देश के मुसलमानों से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में काफी कुछ कहा है। जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है। एक्टर का कहना है कि मुसलमानों को हिजाब और सानिया मिर्जा की स्कर्ट की चिंता छोड़ पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
नसीरुद्दीन शाह ने पत्रकार करण थापर को दिए इंटरव्यू में वह किसी दिन प्रधानमंत्री मोदी को इस्लामिक टोपी पहने देखना चाहेंगे। इसे एक इशारा बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे मुसलमानों को यह संदेश मिलेगा कि मोदी को उनसे कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह मुसलमानों को इस बात के लिए राजी कर पाते हैं तो यह उनके लिए बहुत बड़ी मदद होगी।
नसीरुद्दीन शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कही ये बात
नसीरुद्दीन शाह ने कहा, 'मोदी पिछले कई सालों से कम समझदारी वाली बातें कर रहे हैं। अगर प्रधानमंत्री मानते हैं कि उन्हें भगवान ने भेजा है या वह खुद भगवान हैं, तो इससे सभी को डर जाना चाहिए।' एक्टर ने कहा की पीएम मोदी ने ये मान लिया था कि वह लाइफाटइम प्रधानमंत्री रहेंगे लेकिन अब उन्हें सत्ता साझा करने पड़गी, जो उनके लिए एक कड़वी बात होगी।
भाजपा के बहुमत खोने पर खुश थे नसीरुद्दान शाह
नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा कि जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि भाजपा ने अपना बहुमत खो दिया है और लोकसभा में उनकी स्थिति 10 साल में सबसे खराब है, तो उनकी पहला रिएक्शन था कि वह खुशी मनाएं। इसके अलावा जब सवाल किया गया कि क्या पीएम मोदी के लिए पुराने मोदी से नए मोदी में बदलना आसान होगा या मुश्किल, तो एक्टर ने जवाब दिया कि यह प्रधानमंत्री के लिए बहुत मुश्किल काम हो सकता है, 'वह उतने अच्छे एक्टर नहीं हैं। उनकी मुस्कान और मगरमच्छ के आंसू मुझे कभी भी लुभा नहीं पाए.. .वह नए मोदी बनने की एक्टिंग नहीं कर सकते।'
नसीरुद्दीन शाह ने मुसलमानों से की ये अपील
नसीरुद्दीन शाह ने आगे मुस्लिम समुदाय के भाईचारे से जुड़े मुद्दों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, 'मुसलमानों को मदरसों के बजाय शिक्षा और नए-नए विचारों की चिंता करनी चाहिए। मोदी का विरोध करना बहुत आसान है। सच तो यह है कि मोदी के सत्ता में आने से पहले भी इस देश में बहुत कुछ गलत था। हमारे देश में हमेशा से ही धर्मों के बीच दुश्मनी की भावना रही है।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…