Select Date:

अगर दम है तो अंजू के बच्चों को पाकिस्तान लाना चाहता है नसरुल्लाह, अरविंद ने दिया चैलेंज, जुबानी जंग

Updated on 05-08-2023 02:24 PM

इस्लामाबाद : एक तरफ अंजू है जो पाकिस्तान में घूम रही है और महंगे-महंगे गिफ्ट्स ले रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारत में उसके बच्चे और पति हैं जिनकी जिंदगी अंजू के जाने से पूरी तरह बदल गई है। घर से झूठ बोलकर अपने फेसबुक वाले प्यार नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई अंजू के बच्चे अब उसे देखना भी नहीं चाहते। यह दावा है अंजू के भारतीय पति अरविंद का। भारतीय न्यूज चैनल इंडिया डेली लाइव से बातचीत में अरविंद ने कहा कि जो महिला अपने पति और बच्चों की नहीं हुई तो वह नसरुल्लाह की क्या होगी। अरविंद ने अंजू और नसरुल्लाह को 'ओपन चैलेंज' दिया है।

अंजू के पति अरविंद ने कहा, 'नसरुल्लाह मेरे बच्चों के पीछे क्यों पड़ा है? तूने एक पराई औरत को रखा है, जिससे मेरा तलाक नहीं हुआ है। उसने तुझसे झूठ बोला है और हमेशा झूठ बोलती रहेगी। आज वह मुझे छोड़कर गई है, क्या पता कल किसी और के साथ भाग जाए, फिर तू क्या करेगा।' एक सवाल के जवाब में अरविंद ने कहा, 'मुझे नसरुल्लाह पर गुस्सा नहीं, हंसी आ रही है। इसने भारत की औरत से पंगा लिया है। जो भारत में रहकर बहुत कुछ कर सकती है, वह पाकिस्तान में क्या नहीं कर सकती।'


'दम है तो भारत आकर दिखाएं'

अरविंद ने चैलेंज देते हुए कहा, 'अंजू और नसरुल्लाह में दम है तो भारत आकर बच्चों को लेकर दिखाएं। यह इंडिया का चैलेंज है।' अरविंद ने आगे कहा, 'अंजू झूठ बोलकर घर से गई, तीन दिन वहां रही और फिर हमें फोन करके बताया कि मैं पाकिस्तान में हूं। ऐसी फातिमा का क्या भरोसा कल को कोई पैसे वाला आदमी मिल जाए तो नसरुल्लाह को भी छोड़कर चली जाएगी।' उन्होंने दावा किया कि अंजू पैसों के लालच में पाकिस्तान गई है। अरविंद का कहना है कि बच्चे अंजू से इतना नाराज हैं कि उसे मुंह भी दिखाने को तैयार नहीं हैं।


'बच्चों को पाकिस्तान आने दिया जाए'

एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में अंजू ने कहा था कि उसे बच्चों की बहुत याद आती है और वह अपने बच्चों को हर हाल में हासिल करके रहेगी। अंजू का पाकिस्तान वीजा दो महीनों के लिए बढ़ गया है। नसरुल्लाह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार को अंजू के दोनों बच्चों को पाकिस्तान आने और अंजू के साथ रहने की अनुमति दे देनी चाहिए। नसरुल्लाह ने अंजू के भारत लौटने की सभी संभावनाओं को खारिज कर दिया।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.