Select Date:

अंजू से निकाह कर लग गई नसरुल्लाह की लॉटरी पैसों से लेकर जमीनों तक दनादन मिल रहे तोहफे

Updated on 03-08-2023 02:12 PM

इस्लामाबाद : भारत से सरहद पार कर गई अंजू पूरे पाकिस्तान में घूम रही है। हाल ही में अंजू और नसरुल्लाह को इस्लामाबाद में देखा गया जहां एक बिजनेसमैन ने उन्हें तोहफे दिए। इतना ही नहीं एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत में अंजू और नसरुल्लाह अपने निकाह की खबरों की पुष्टि करते भी नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के बिजनेसमैन इस्लाम कबूल करने के जिस हिसाब से अंजू को तोहफे दे रहे हैं, नसरुल्लाह की तो मानों घर बैठे लॉटरी लग गई है। पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि पाकिस्तान के बिजनेसमैन से लेकर ब्यूरोक्रेट और नेता अंजू के सुर्खियों में रहने का फायदा उठा रहे हैं।


अंजू से निकाह कर नसरुल्लाह की किस्मत खुल गई है। बीते दिनों पाकिस्तान के दो बिजनेसमैन अपर दीर स्थित नसरुल्लाह के घर पहुंचे और दोनों को शादी की बधाई दी। इस बधाई में प्लॉट और चेक सहित कई तोहफे शामिल थे। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे। अब खबर है कि दोनों इस वक्त इस्लामाबाद में हैं जहां एक व्यवसायी राजा मुहम्मद ताबिश ने उन्हें चेक और अन्य गिफ्ट्स देकर बधाई दी।
 

रिपोर्टर ने अंजू को कहा 'फातिमा'

एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने अंजू और नसरुल्लाह से बातचीत भी की जिसमें वह उनके सामने स्पष्ट कहता है कि 'मैं इस वक्त मौजूद हूं अंजू के साथ, जो अब फातिमा हैं'। बातचीत में अंजू ने बताया कि वह पाकिस्तान में मिल रहे प्यार से काफी खुश है और वह वहीं रहना चाहती है। उसने कहा कि पाकिस्तान के बारे में मैं जैसा सुनती थी, यह उससे बिल्कुल अलग है। अंजू का वीजा 20 अगस्त को खत्म हो जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि वह और नसरुल्लाह पाकिस्तान सरकार से वीजा बढ़ाने की अपील करने इस्लामाबाद गए हैं।


नसरुल्लाह ने सुनाई 'लव स्टोरी'

BOL न्यूज चैनल से बातचीत में नसरुल्लाह ने बताया कि उसकी और अंजू की दोस्ती कैसे हुई। उसने कहा, '2019 में सोशल मीडिया के माध्यम से हमारी बातचीत शुरू हुई थी। जब अंजू भारत से आई तो परिवार वालों ने भी खुशी-खुशी उसे स्वीकार कर लिया और किसी को कोई नाराजगी नहीं है।' एक पाकिस्तानी यूट्यूबर से बातचीत में नसरुल्लाह ने कहा कि जब मैंने अंजू को अपर दीर के वीडियो और तस्वीरें भेजीं तो वह यहां आने के सपने देखने लगी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ी।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.