अंजू के सिर से उतरा नसरुल्लाह के प्यार का बुखार भारत लौटने को बेकरार पाकिस्तानी कह रहे- RAW की एजेंट!
Updated on
02-08-2023 02:41 PM
इस्लामाबाद : अपने फेसबुक वाले प्यार के लिए सरहद पार कर पाकिस्तान गई अंजू की जिंदगी अब मुश्किल होती जा रही है। तस्वीरें और खबरें दावा कर रही हैं कि अंजू अब फातिमा बन चुकी है और नसरुल्लाह से उसका निकाह हो चुका है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अंजू और नसरुल्लाह ने कुछ दिनों पहले इसकी पुष्टि की थी और कहा था कि दो-चार दिनों में अंजू भारत लौट जाएगी। जिस अंजू को भारत में अपनी सुरक्षा के लिए खतरा महसूस हो रहा था, जो अंजू अपने ही मुल्क में अपनी सुरक्षा की गारंटी मांग रही थी वह अब भारत लौटने को तैयार क्यों है? पाकिस्तान में चल रहीं खबरों से इसके कुछ कारण पता चलते हैं।
खत्म होने वाला है अंजू का वीजा
अंजू एक महीने का वीजा लेकर पाकिस्तान गई थीं। आगामी 20 अगस्त को उनका वीजा खत्म हो जाएगा जिसके बाद वह कानूनी तौर पर पाकिस्तान में नहीं रह पाएंगी। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक नसरुल्लाह अंजू की वीजा अवधि बढ़वाने के लिए दौड़-भाग कर रहे हैं। नसरुल्लाह का कहना है कि मीडिया और व्लॉगर्स ने हमारी निजी जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जल्द एक अहम प्रेस कान्फ्रेंस कर वह सभी के सवालों का जवाब देंगे।
अंजू पर नहीं पाकिस्तानियों को भरोसा
पाकिस्तान के आम लोगों से बात करने वाले यूट्यूब चैनलों में लोग अंजू का नाम भारत की लड़कियों को टारगेट कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा, 'पाकिस्तान आएं, यहां किसी चीज की कमी नहीं है, सभी को प्लॉट दिया जाएगा। इस्लाम कबूल करें और हमारे साथ आएं।' इतना ही नहीं अंजू को अब पाकिस्तान में संदेह की नजरों से देखा जा रहा है और इसकी वजह है- सीमा हैदर। लोगों का कहना है कि अगर सीमा को भारत में आईएसआई का एजेंट कहा जा रहा है तो अंजू भी रॉ की एजेंट हो सकती है, इसकी जांच होनी चाहिए।
आसान नहीं है, नागरिकता का सफर
कुछ दिनों पहले खबर आई कि अंजू पाकिस्तान की नगारिकता की मांग करेंगी लेकिन यह इतना आसान नहीं है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए पाकिस्तानी वकील अमरीन ने कहा, 'पहले तो अंजू को भारत की नागरिकता छोड़नी पड़ेगी फिर पाकिस्तानी नागरिकता लेनी पड़ेगी मगर ये सब कुछ उनकी प्रेफ्रेंस पर निर्भर करेगा। वह जिस इलाके में हैं, वह पश्तूनों का इलाका है, ऐसे में उन्हें अपनी सुरक्षा और बाकी कानूनी औपचारिकताओं को देखते हुए आगे बढ़ना होगा।'
अंजू का फायदा उठा रहे पाकिस्तानी
पिछले एक हफ्ते से अंजू को पाकिस्तान में मिल रहे तोहफों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। लेकिन अंजू को मिल रहे इस सम्मान और प्यार के पीछे की सच्चाई दरअसल कुछ और है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, भारत से पाकिस्तान गई अंजू रातोंरात दोनों देशों में काफी मशहूर हो गई। उसके सुर्खियों में आने का फायदा पाकिस्तान के रियल एस्टेट कारोबारी से लेकर नेता और ब्यूरोक्रेट उठा रहे हैं। पाकिस्तान का मीडिया दावा कर रहा है कि अंजू दो या तीन दिन में भारत लौट जाएंगी। ऐसे में सवाल यह है कि क्या दो-चार दिन में ही अंजू के सिर से नसरुल्लाह के प्यार का भूत उतर गया या पाकिस्तान की हकीकत जान वह भारत लौटना चाहती है?
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…