यूरोप में आमने-सामने NATO और पुतिन का जिगरी दोस्त! बेलारूसी बॉर्डर पर सैनिक बढ़ाने लगा पोलैंड, तनाव बढ़ा
Updated on
03-08-2023 02:03 PM
वारसॉ : रूस यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से यूरोप में तनाव बना हुआ है। अब इस तनाव के एक छोर पर नाटो है तो वहीं दूसरे छोर पर रूस का सबसे करीबी देश। मिन्स्क पर अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगाने के बाद पोलैंड बेलारूस के साथ सीमा पर और अधिक सैनिक तैनात करेगा। एक नाटो सदस्य और एक प्रमुख क्रेमलिन सहयोगी के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। वारसॉ ने कहा कि दो बेलारूसी हेलीकॉप्टरों ने मंगलवार को ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान कथित तौर पर पोलिश हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। हालांकि बेलारूसी रक्षा मंत्रालय ने इन आरोपों को खारिज किया है।
यह खबर पोलैंड और लिथुआनिया के बीच भूमि की एक पतली पट्टी के पास बढ़ती गतिविधि के बीच सामने आई है, जिसकी ओर वैगनर ग्रुप के सैनिक बढ़ रहे हैं। इसे नाटो और यूरोपीय संघ पर दबाव बढ़ाने के एक स्पष्ट प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। बेलारूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मॉस्को के खिलाफ वैगनर के असफल विद्रोह को रोकने के लिए एक समझौते कराया था, जिसके बाद हजारों वैगनर लड़ाके बेलारूस चले गए थे।
बॉर्डर पर सैनिक और हेलिकॉप्टर बढ़े
पोलैंड रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'मिन्स्क ने वारसॉ को अभ्यास के बारे में सूचना दी थी। लेकिन पूर्वी बियालोविज़ा क्षेत्र में 'बहुत कम ऊंचाई पर' सीमा पार की गई।' मंत्रालय ने कहा कि पोलिश रक्षा मंत्री मारियस ब्लास्ज़क ने बाद में आदेश दिया कि सीमा पर अधिक सैनिक और लड़ाकू हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएं। बेलारूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, "एमआई-24 और एमआई-8 हेलीकॉप्टरों की ओर से हवाई क्षेत्र का कोई उल्लंघन नहीं किया गया।'
पोलैंड ने नाटो को दी सूचना
पोलैंड ने नाटो को इस घटना के बारे में सूचित किया जो कथित तौर पर सुवाल्की गैप के दक्षिण में हुई थी, एक 60 मील लंबी रेखा जो नाटो, यूरोपीय संघ, रूस और बेलारूस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। पिछले हफ्ते पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज़ मोराविएकी ने कहा था कि वैगनर के भाड़े के सैनिक पश्चिमी बेलारूस के शहर ग्रोड्नो के माध्यम से सुवालकी कॉरिडोर की ओर बढ़ रहे हैं। यह स्थिति अब 'और भी खतरनाक होती जा रही है, क्योंकि रूसी का सहयोगी देश नाटे के पास अपनी उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…