Select Date:

NATO देश पोलैंड का दावा-हमारे यहां रूसी मिसाइलें गिरीं:पुतिन ने इनकार किया

Updated on 16-11-2022 05:49 PM

पोलैंड ने मंगलवार को कहा कि उनके देश में रूस में बनी 2 मिसाइलें गिरी हैं। इसकी वजह से 2 लोगों की जान गई। इधर, रूस ने साफ-साफ इनकार कर दिया है कि उन्होंने पोलैंड में मिसाइलें नहीं दागी हैं। यह साजिश का हिस्सा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी कहा- पोलैंड में रूस की मिसाइलें गिरना संभव नहीं लगता है। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि ये मिसाइलें यूक्रेनी सैनिकों की जवाबी कार्रवाई के बाद पोलैंड में गिरी हैं।

G-20 मीटिंग के बीच पोलैंड के इस आरोप से तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका बढ़ गई है। वजह पोलैंड NATO का हिस्सा है। अगर उसके आरोप सही हैं तो संधि के तहत सभी NATO देश मिलकर रूस को जवाब दे सकते हैं। वहीं, G-20 में मौजूद अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने तुरंत इमरजेंसी मीटिंग बुलाई।

  • PM नरेंद्र मोदी बोले- दोनों देशों बातचीत के रास्ते ढूंढें। दुनिया में शांति के लिए हमें साथ मिलकर काम करना होगा।
  • इंडोनेशिया राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा- अगर युद्ध नहीं रुका तो दुनिया के लिए आगे बढ़ना मुश्किल होगा।
  • राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- वो मॉस्को पर दबाव बनाएं, जिसने यूक्रेन को बर्बाद करके, वैश्विक अर्थव्यवस्था को मुश्किल में डाला।
  • ब्रिटिश PM ऋषि सुनक बोले- यूक्रेन-रूस वॉर से महंगाई और दूसरी समस्याएं बढ़ी हैं। किसी एक देश के कारण भविष्य को अंधकार में नहीं डाल सकते।
  • जेलेंस्की ने वीडियो मैसेज में जंग खत्म करने के लिए 10 शर्तें दोहराईं। इनमें रूसी सैनिकों की वापसी, यूक्रेनी नियंत्रण की पूर्ण बहाली शामिल है।
  • जी-20 लीडर्स ने एक घोषणापत्र भी जारी किया, जिसमें जंग की आलोचना के साथ यूक्रेन से रूसी सैनिकों की बिना शर्त वापसी की मांग की गई है।
  • रूसी हमलों के बाद पोलैंड ने बुलाई आपात बैठक
    पोलैंड के PM माटुस्ज मोराविकी ने मिसाइल गिरने की खबरों के बाद आपात बैठक बुलाई है। सरकार के प्रवक्ता पिओतर मुलर ने कहा कि मामले की जांच जारी है। रूसी राजदूत से भी इस घटना पर तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले NATO देश पर हमला गंभीर मामला है। रूस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

    व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रेसिडेंट बाइडेन ने मामले को लेकर पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के साथ फोन पर बात की है। अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा नाटो भी मामले की जांच कर रहा है।

  • अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी
    अमेरिका ने कहा कि वह अपने नाटो मेंबर पोलैंड में मिसाइल गिरने की जांच कर रहा है। इसके साथ ही लगातार पोलिश अधिकारियों के साथ मामले को लेकर बातचीत भी कर रहा है। रूस को चेतावनी भी दी है। नाटो के महासचिव स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि हम नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे।

    हालांकि, व्हाइट हाउस ने कहा है कि हम पोलैंड से आने वाली खबरों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। हमारी टीम अधिक जानकारी जुटाने के लिए पोलिश सरकार के साथ काम कर रही है।

    क्या है नाटो?
    NATO का पूरा नाम नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन है। यह यूरोप और उत्तरी अमेरिकी देशों का एक सैन्य और राजनीतिक गठबंधन है। नाटो संधि का आर्टिकल-5 कहता है कि यदि नाटो के किसी भी देश पर हमला होता है, तो नाटो के बाकी मेंबर देश इस हमले को सभी सदस्यों पर हमला मानेंगे। सहयोगी देश की मदद के लिए आगे आएंगे और कार्रवाई करेंगे।

    नाटो में अमेरिका, फ्रांस, बेल्जियम, लक्जमर्ग, ब्रिटेन, नीदरलैंड्स, कनाडा, डेनमार्क, पोलैंड, आइसलैंड्स, इटली, नार्वे, पुर्तगाल समेत 30 देश हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.