Select Date:

नवाज शरीफ बोले- इसके लिए हम खुद जिम्मेदार, मेरे शासन में मुल्क में विकास हुआ था

Updated on 22-12-2023 01:46 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर से भारत की तारीफ की है। बुधवार को पार्टी मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि भारत चांद पर पहुंच चुका है, लेकिन हम अब तक जमीन से ऊपर नहीं उठ पाए हैं। देश में ऐसा ही नहीं चलता रह सकता है। हम इस हालत के लिए खुद जिम्मेदार हैं। पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं।

इसके लिए नवाज शरीफ अपनी पार्टी PML-N ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। वो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मनसेहरा से चुनाव लड़ेंगे। नवाज शरीफ की बेटी मरियम के पति मोहम्मद सफदार ने मीडिया से बात करते हुए कहा- नवाज गुरुवार को मनसेहरा से नॉमिनेशन पेपर फाइल करेंगे। इसके अलावा नवाज के लाहौर से भी चुनाव लड़ने की उम्मीद है।

नवाज बोले- हमने देश से आतंकवाद मिटा दिया था
नवाज ने पार्टी मीटिंग में कहा- 2013 में हमने देश से आतंकवाद को मिटा दिया था। कराची में शांति हो गई थी। देश में हाईवे बने। CPEC योजना की शुरुआत हुई और विकास होने लगा, लेकिन फिर 2018 में मुझे सत्ता से हटा दिया गया। हमने 2013 में लोड शेडिंग की समस्या भी खत्म कर दी थी।

शरीफ ने पाकिस्तान से यह भी अपील की कि अगर देश विकसित होना चाहता है तो महिलाओं के विकास को प्राथमिकता देनी होगी। नवाज ने कहा- हर देश जो विकसित हुआ है, उसने महिलाओं को प्राथमिकता दी है, उन्होंने महिलाओं को विकास के लिए आगे लाया है। मुझे लगता है कि महिलाओं को बराबर का भागीदार बनना होगा। महिलाओं को पुरुषों के लेवल पर ही साथ लाकर देश की सेवा में काम करना होगा।

नवाज ने कहा था- भारत की वजह से नहीं खराब हुई पाक की हालत
इससे पहले मंगलवार को भी एक बैठक के दौरान नवाज ने पाकिस्तान की हालत के लिए सेना को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था- पाकिस्तान की ये हालत भारत, अमेरिका या अफगानिस्तान ने नहीं की है। हमने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है।

चंद्रयान-3 और फिर G20 की सफलता के बाद से नवाज शरीफ कई बार भारत के गुणगान कर चुके हैं। इससे पहले सितंबर में नवाज ने कहा था- भारत आज चांद पर पहुंच चुका है। G20 समिट होस्ट कर रहा है। भारत के पास आज खजाने में 600 अरब डॉलर हैं।

वहीं पाकिस्तान 1-1 अरब डॉलर चीन और अरब देशों सहित दुनियाभर से मांग रहा है। ऐसे में हमारी उनके सामने क्या इज्जत रह गई है। हम कंगाल होने की कगार पर हैं। पाकिस्तान की कोर्ट ने 2018 में नवाज को अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराते हुए 7 साल की सजा सुनाई थी। वहीं एवनफील्ड प्रॉपर्टी मामले में उन्हें 11 साल की सजा सुनाई गई थी और 80 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

क्या है अल अजीजिया स्टील मिल्स केस?
दरअसल, पनामा पेपर्स के खुलासे के बाद 8 सितंबर 2017 को नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ अल अजीजिया स्टील मिल्स केस दर्ज किया था। नवाज शरीफ के पिता मोहम्मद शरीफ ने 2001 में सऊदी अरब में अल अजीजिया स्टील मिल्स की स्थापना की थी।

शरीफ परिवार का कहना था कि इसके लिए सऊदी सरकार ने कर्ज दिया था। इसके बदले में एक संपत्ति गिरवी भी रखी गई थी। जबकि नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो का कहना था कि इस मिल की स्थापना पाकिस्तान में जुटाए गए कालेधन से की गई थी। इसके लिए हिल मेटल के नाम से एक कंपनी बनाई गई और पाकिस्तान से आए कालेधन को सफेद किया गया।

16 नवंबर 2019 को लाहौर हाईकोर्ट ने नवाज की सजा सस्पेंड करते हुए उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दी थी। नवाज शरीफ अब तक 3 बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.