नवाज शरीफ का हुआ था राजनीतिक उत्पीड़न... पाकिस्तान में सरकारी भाषा क्यों बोलने लगी अदालतें
Updated on
07-07-2023 07:33 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार -निरोधक अदालत ने व्यवस्था दी है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 1986 के भ्रष्टाचार के एक मामले में राजनीतिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उनकी पार्टी ने बृहस्पतिवार को इस फैसले को उनकी बेगुनाही पर अदालती मुहर बताया। लाहौर की जवाबदेही अदालत ने बृहस्पतिवार को विस्तृत आदेश जारी कर सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो नवाज शरीफ को भूखंडों के कथित अवैध आवंटन के 37 साल पुराने मामले में बरी कर दिया। यह मामला पंजाब प्रांत से जुड़ा है।
पिछले महीने इसी जवाबदेही अदालत ने 73 वर्षीय नवाज शरीफ को इस मामले में बरी कर दिया था। उन पर लाहौर में 'बेशकीमती सरकारी जमीन' रिश्वत के तौर पर देश के जाने-माने एक मीडिया उद्योगपति को दे देने का आरोप लगाया गया था। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने आरोप लगाया था कि जंग ग्रुप के मालिक मीर शकील-उर-रहमान ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री नवाज शरीफ के साथ मिलीभगत कर 54 भूखंडों की अवैध छूट हासिल कर ली थी।
इमरान के कार्यकाल में नवाज पर दर्ज हुए थे केस
यह मामला 2020 में दर्ज किया गया था जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सत्ता में थी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान कथित रूप से विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उन्हें कमजोर करने की कोशिश कर रहे थे। पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज ने अदालत के फैसले को नवाज की बेगुनाही तथा राजनीतिक उत्पीड़न का सबूत बताया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, '' फैसला दर्शाता है कि उन्हें उनके विरोधियों ने प्रताड़ित किया तथा उनके विरूद्ध सभी मामले फर्जी आरोपों पर आधारित हैं।''
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…