'नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा, हम जवानों का मनोबल गिरने नहीं देंगे' बोले सीएम हेमंत सोरेन
Updated on
16-08-2023 02:46 PM
रांची: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान जान गंवाने वाले झारखंड जगुआर के दो जवानों को सीएम हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार नक्सलियों पर नियंत्रण रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 'नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में हमने झारखंड जगुआर के दो जवानों को खो दिया है। राज्य सरकार नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। कुछ नतीजे भी मिल रहे हैं। जो घटना हुई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों जवानों के परिवारों को सभी जरूरी सहायता दी जाएगी। साथ ही झारखंड जगुआर की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।'
तुम्बाहाका और सरजोमबुरू गांवों के बीच जंगल में हुई थी मुठभेड़
दरअसल झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ सोमवार देर रात को टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र में तुम्बाहाका और सरजोमबुरू गांवों के बीच एक जंगल में हुई थी।
मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर अमित और कांस्टेबल गौतम शहीद
पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया था कि, 'नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर अमित तिवारी और कांस्टेबल गौतम कुमार नामक दो जवान शहीद हो गए।' उन्होंने बताया कि इलाके में शीर्ष नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, झारखंड जगुआर फोर्स और जिला सशस्त्र पुलिस के संयुक्त दल ने व्यापक पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को आते देख नक्सलियों ने उन पर गोलियां चलायी, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दो जवानों की मौत हो गयी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…