नयनतारा-विग्नेश शिवन और आर. माधवन ने पत्नी संग दुबई में यूं मनाया न्यू ईयर, तस्वीरें और वीडियो देख फैंस फिदा
Updated on
01-01-2025 05:21 PM
आम जनता से लेकर फिल्म स्टार्स ने नए साल का स्वागत बांहें फैलाकर किया। सेलेब्स न्यू ईयर मनाने के लिए अलग-अलग जगह गए और वहां से उनके जश्न की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। नयनतारा ने पति विग्नेश शिवन के साथ दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इस बार साथ में आर. माधवन और उनकी पत्नी भी थीं। सोशल मीडिया पर चारों के न्यू ईयर सेलिब्रेशन का वीडियो चर्चा बटोर रहा है।
आर. माधवन, उनकी पत्नी सरिता और नयनतारा-विग्नेश शिवन एक याट पर रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं। माधवन की पत्नी सरिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की। साथ में लिखा, 'खूबसूरत लोगों के साथ खूबसूरत यादें बना रहे हैं।'
नयनतारा ने विग्नेश तो माधवन ने पत्नी को लगाया गले
इसके बाद नयनतारा ने भी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर की और लिखा, 'मैडी सर और सरिता मैम के साथ बहुत प्यारा वक्त बिताया। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह पति विग्नेश शिवन को गले लगाती दिखीं। वहीं आर. माधवन पत्नी को गले लगाते दिखे। दोनों कपल्स की इन तस्वीरों और वीडियो ने फैंस का दिल लूट लिया है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे आर. माधवन और नयनतारा
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो नयनतारा और आर. माधवन ने हाल ही फिल्म 'टेस्ट' की शूटिंग पूरी की है। इसमें मीरा जैस्मिन और सिद्धार्थ भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह कंगना रनौत के साथ विजय की एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में भी दिखाई देंगे। वह आदित्य धर की एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी होंगे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…