Select Date:

जदयू के आने से और मजबूत हुआ NDA : राज्यसभा में ताकत बढ़ी 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को हैं चुनाव

Updated on 30-01-2024 12:32 PM

बिहार में सत्ता में वापसी से NDA को 17वें राज्य में सरकार में आने का मौका मिला। साथ ही, राज्यसभा में भी मोदी सरकार बहुमत के आंकड़े के और पास पहुंच गई है। राज्यसभा की कुल सदस्य संख्या 245 है। इनमें 6 खाली हैं।

इस तरह प्रभावी संख्या 239 और बहुमत का आंकड़ा 120 है। भाजपा के 5 नामित समेत 94 सदस्य हैं। एनडीए के अन्य दलों को मिलाकर कुल संख्या 100 थी। जदयू के 5 सदस्यों का साथ अब यह 105 हो गई है।

दूसरी ओर, अप्रैल में खाली हो रही 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होंगे। बिहार से 6 सदस्य रिटायर हो रहे हैं, जिनमें राजद और जदयू के 2-2 और भाजपा तथा कांग्रेस के 1-1 सदस्य हैं।

जदयू के साथ आने से NDA तीन सीटें जीत लेगा
जदयू और भाजपा के साथ आने से दोनों पार्टियां आसानी से 3 सीटें जीत लेंगी। वहीं, छत्तीसगढ़, मप्र और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन के बल पर भाजपा अपनी मौजूदा 7 सीटें आसानी से जीत सकेगी।

तेलंगाना में कांग्रेस को 2 सीटों का फायदा होगा। फिलहाल सदन में भाजपा 94 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि 30 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। तृणमूल कांग्रेस के 13, आप और डीएमके 10-10 और बीआरएस, वाईएसआरसीपी के 9-9 सदस्य तथा माकपा के 5 सदस्य हैं।

किस राज्य की कितनी सीटों पर है चुनाव
उत्तर प्रदेश में 10, बिहार-महाराष्ट्र में 6-6, मप्र-बंगाल में 5-5, गुजरात-कर्नाटक में 4-4, ओडिशा-तेलंगाना-राजस्थान व आंध्र में 3-3 सीटें शामिल हैं। हरियाणा, हिमाचल, छत्तीसगढ़ की 1-1 सीट के लिए भी चुनाव होंगे। 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से वोटिंग होगी और नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे।

उपसभापति हरिवंश को राहत, ऊहापोह खत्म
बुधवार से शुरू हो रहे बजट सत्र में जदयू सदस्य सत्ता पक्ष में बैठेंगे। इससे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के लिए भी ऊहापोह की स्थिति खत्म हो गई।

वह जदयू के टिकट पर राज्यसभा में पहुंचे और फिर उपसभापति चुने गए। जदयू के अलग होने से उनकी स्थिति विचित्र हो गई थी। अब फिर से जदयू के सत्ता पक्ष में आने से उनका नैतिक बल मजबूत होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.