नीतू कपूर ने बेटी और नातिन के साथ स्विट्जरलैंड में मनाया बर्थडे, समधन सोनी राजदान ने यूं उड़ेला प्यार
Updated on
09-07-2024 02:37 PM
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर का 8 जुलाई को 66वां बर्थडे था, और इसे उन्होंने बेटी रिद्धिमा और नातिन समायरा के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया। नीतू ने स्विट्जरलैंड में शानदार बर्थडे पार्टी रखी, जिसमें दोस्त भी शामिल थे। हालांकि बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट पार्टी में कहीं नजर नहीं आए। इस खास मौके पर नीतू कपूर के दामाद भरत साहनी भी मौजूद थे। वहीं समधन सोनी राजदान ने स्पेशल अंदाज में नीतू कपूर को बर्थडे की शुभकामनाएं दीं।
Neetu Kapoor और बेटी Riddhima Kapoor Sahni ने इस बर्थडे पार्टी से कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो फैंस के बीच वायरल हो रही हैं। रिद्धिमा ने मॉम नीतू और बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा है- 3 पीढ़ियां। नीतू कपूर ने स्विट्जरलैंड के डोल्गर ग्रैंड होटल में बर्थडे सेलिब्रेट किया था। रिद्धिमा ने मॉम का केक काटते हुए भी एक वीडियो शेयर किया।
समधन इस तस्वीर के साथ किया विश
बहू आलिया भट्ट की मॉम सोनी राजदान ने भी समधन नीतू कपूर को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नीतू के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। साथ में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे प्यारी नीतू कपूर। तुम्हें ढेर सारी खुशियां और ढेर सारा प्यार मिले।
नीतू कपूर का करियर
नीतू कपूर के करियर की बात करें, तो उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, और 21 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। छह दशक लंबे करियर में नीतू कपूर ने कई एक्टर्स संग काम किया, पर ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। साथ काम करते-करते उन्हें प्यार हुआ, तो 1980 में शादी कर ली और नीतू ने एक्टिंग छोड़ दी।
पति ऋषि कपूर के बाद फिल्मों में वापसी
हालांकि, साल 2020 में पति ऋषि कपूर के निधन के कुछ समय बाद नीतू कपूर ने फिल्मों में वापसी की और अपनी सेकेंड इनिंग को इंजॉय कर रही हैं। नीतू कपूर का असली नाम हरजीत कौर है। उनकी मां का नाम राजी और नानी हरजीत कौर थीं। नानी के पैरेंट्स की मौत हुई तो हरजीत को 10 साल की उम्र में कोठे पर छोड़ दिया गया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…